Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

डॉ. किरन अवस्थी साहित्य शिरोमणि राष्ट्रीय सम्मान २०२३ से सम्मानित

इंदौर (म.प्र.)। दिनांक १४ मई को होने वाले हिंदी रक्षक राष्ट्रीय सम्मान २०२३ में सम्मान लेने व जून माह तक भारत में रहने हेतु अमेरिका से इंदौर पधारीं श्रीमती डॉ. किरन अवस्थी को स्वास्थ्यगत कारणों के चलते समय से पहले अमेरिका प्रस्थान करना पड़ा। अतः राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच द्वारा उन्हें हिंदी रक्षक राष्ट्रीय सम्मान २०२३ कार्यक्रम के पूर्व सम्मानित किया गया। इस लघु सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध वरिष्ठ गीतकार श्री विमलप्रकाशजी चतुर्वेदी “चकोर”, कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच के संस्थापक डॉ.पवन मकवाना, विशिष्ठ अतिथि डॉ.दीपमाला गुप्ता, विशेष अतिथि राजू जी राउत एवं अन्य राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच एवं परिवार के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ.पवन मकवाना ने उन्हें मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें पुनः राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच की अमेरिका स्थित शाखा की अध्यक्ष बनने व साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित होने पर अपनी शुभकानाएं प्रेषित की एवं कहा की कुछ ही ऐसे बिरले साहित्यकार हुए हैं जो विदेशों में रहकर भी अपनी संस्कृति, अपनी भाषा, अपनी परम्परा का सम्मान जीवित रखे हुए हैं डॉ. किरन जी अवस्थी उनमे से एक हैं हमें गर्व है की हम उन्हें सम्मानित कर रहे हैं। विशिष्ठ अतिथि डॉ. दीपमाला गुप्ता ने उपस्थित गणमान्य श्रोतागण का अभिवादन करते हुए संस्था के होने वाले हिंदी रक्षक राष्ट्रीय सम्मान २०२३ समारोह की जानकारी देते हुए श्रीमती डॉ.किरणजी अवस्थी की लेखनी की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि विमलप्रकाश चतुर्वेदीजी ने उन्हें मंगलकामनाएं प्रेषित की। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा डॉ.किरणजी अवस्थी को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में पधारे अतिथियों का आभार श्री राजू जी राउत ने माना।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *