Friday, May 10राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

राष्ट्रप्रेम की कुंडलिया

कन्हैया साहू ‘अमित’
भाटापारा (छत्तीसगढ़)

********************

मातृभूमि
चंदन है माटी यहाँ,
तिलक लगाएँ भाल।
जोड़ें मन संवेदना,
रखिए खून उबाल।।
रखिए खून उबाल,
देशहित को अपनाएँ।
गर चाहें अधिकार,
कर्म पहले दिखलाएँ।।
कहे अमित यह आज,
हृदय से हो अभिनंदन।
अपना भारत देश,
यहाँ की माटी चंदन।।

तिरंगा- १
रंग तिरंगा देखिए,
भारत की है शान।
वैभव पूरे देश का,
जनगण मन की आन।।
जनगण मन की आन,
एकता का यह दर्पण।
एक सूत्र में राष्ट्र,
करें सब प्राण समर्पण।।
कहे अमित यह आज,
गगन दिखता सतरंगा।
सदा उठाकर भाल,
करें हम नमन तिरंगा।।

तिरंगा- २
ध्वजा तिरंगा देखकर,
अरिदल भी घबराय।
साथ हवा के शान से,
झंडा जब लहराय।।
झंडा जब लहराय,
गगन में अतिशय फर-फर।
केसरिया को देख,
शत्रु सब काँपे थर-थर।।
कहे अमित यह आज,
लगे रिपु कीट पतंगा।
आन-बान यह शान,
राष्ट्र की ध्वजा तिरंगा।।

तिरंगा- ३
आज तिरंगा रो रहा,
देख देश हालात।
करनी कुछ करते नहीं,
केवल कहते बात।।
केवल कहते बात,
स्तब्ध अपनी आजादी।
लेने बस अधिकार,
दौड़ जाती आबादी।।
कहे अमित यह आज,
मलिन अब यमुना गंगा।
कैसे होंगें स्वच्छ,
पूछता आज तिरंगा।।

परिचय : कन्हैया साहू ‘अमित’ (शिक्षक)
निवासी : भाटापारा (छत्तीसगढ़)
घोषणा : मैं यह शपथ पूर्वक घोषणा करता हूँ कि उपरोक्त रचना पूर्णतः मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *