Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

आस्तीन के सांप

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

हमारे देश में वैसे तो
हर तरह के
सांप पाये जाते हैं,
सामने आ जाये तो
डर से मारे जाते हैं
या भगाये जाते हैं,
सांप तेजी से डसते हैं,
इसलिए लोग
इससे बचते हैं,
पर दुनिया का सबसे
खतरनाक सांप
आस्तीन के सांप होते हैं,
इससे रूबरू होने से
कोई नहीं बचते हैं,
ये हर पल आपके साथ रहेंगे,
साथ सुख दुख सहेंगे,
मगर अपना असली
रंग ये तब दिखाता है,
जब कोई खास मौका आता है,
ये किसी को भी डस सकता है,
डस कर ये भागता नहीं बल्कि
सबको स्पष्ट नजर आता है,
तब आप झुंझलाने के सिवा
कुछ भी नहीं कर सकते,
इसका गर्दन या पूंछ
कुछ भी नहीं धर सकते,
वैसे तो इनसे बचकर रहना चाहिए
पर बच नहीं पाएंगे,
आप संगठन वाले हों,
मिशन वाले हों
इनसे बिल्कुल बच नहीं पाएंगे।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com  राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु  राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *