Monday, May 13राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

चंदन पटली की चौकी पर

अंजनी कुमार चतुर्वेदी
निवाड़ी (मध्य प्रदेश)
********************

शारदेय नवरात्रि आ गई, अब पांडाल सजे हैं।
घर-घर बंदनवार शोभते, औ रण तूर्य बजे हैं।
माता रानी आज आ रहीं, घर-घर बजे बधाई।
हुआ आगमन शुभ्र शरदका, आज शुभ घड़ी आई।

नवराते माता रानी के, मिलकर सभी मनाते।
वंदनवार फूल मालायें, चुन-चुन पुष्प बनाते।
चंदन पटली की चौकी पर, माता आज बिराजें।
सुंदर कलश सजे हैं प्यारे, मृदु धुन बाजे बाजें।

मंगल गीत गूँजते चहुँ दिश, लगा रहे जयकारा।
सजा हुआ माता रानी का, है पंडाल न्यारा।
भक्त मंडली भजन गा रही, चौकी है माता की।
बनी रहे सारे भक्तों पर, कृपा आज दाता की।

पूजा की थाली लेकर अब, भक्त मंडली जाती।
लाल चुनरिया ओढ़ शीश पर, भजन प्रेमसे गाती।
रक्त पुष्प सँग लाल चुनरिया, माता को भाती है।
भक्त मंडली माँ दुर्गा से, आशीषें पाती है।

माता की चौकी अति प्यारी, माँ को मोहित करती।
मानव के जीवन में खुशियाँ, माता रानी भरती।
हो सर्वत्र शांति दुनिया में, हटे पाप का साया।
दुर्गतिनाषनी, दुर्गा कर दो, जग पर शीतल छाया।

परिचय :अंजनी कुमार चतुर्वेदी
निवासी : निवाड़ी (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : एम.एस.सी एम.एड स्वर्ण पदक प्राप्त
सम्प्रति : वरिष्ठ व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक २ निवाड़ी
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *