Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

करवा चौथ

अशोक कुमार यादव
मुंगेली (छत्तीसगढ़)

********************

मेरे साजन, मैं सुहागन,
करवा चौथ व्रत रखी हूँ।
माँगूँगी तेरे लिए लंबी उमर,
भूखी,प्यासी बैठी हूँ।।

सोलह सिंगार करके,
सिंदूर तेरे नाम के भरके।
तैयार हूँ सज-धज के, प्या
र है जन्मोंजनम के।।
सही-सलामत तुम रहो,
इसलिए कष्ट सहती हूँ।
मेरे साजन, मैं सुहागन,
करवा चौथ व्रत रखी हूँ।।

तुम ही मेरे अच्छे दोस्त हो,
तुम मेरे भगवान हो।
तुम ही तपस्या के फल हो,
प्रभु के वरदान हो।।
शिव-पार्वती, गणेश की,
पूजा-अर्चना करती हूँ।
मेरे साजन, मैं सुहागन,
करवा चौथ व्रत रखी हूँ।।

छुप गया चाँद बादलों में,
अब कैसे दीदार करूँ।
जीवन साथी पास खड़े,
कुछ पल इंतजार करूँ।।
जब उदय हुआ माँगी आशीष,
सौभाग्यवती रहूँ।
मेरे साजन, मैं सुहागन,
करवा चौथ व्रत रखी हूँ।।

परिचय : अशोक कुमार यादव
निवासी : मुंगेली, (छत्तीसगढ़)
संप्राप्ति : शिक्षक एल. बी., जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम इकाई।
प्रकाशित पुस्तक : युगानुयुग
सम्मान : मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ‘शिक्षादूत’ पुरस्कार से सम्मानित, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, छत्तीसगढ़ हिन्दी रत्न सम्मान, अटल स्मृति सम्मान, बेस्ट टीचर अवॉर्ड।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉hindi rakshak manch 👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *