Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

बाल दिवस

डॉ. भोला दत्त जोशी
पुणे (महाराष्ट्र)
********************

हर घर में होते हैं बच्चे,
माता-पिता की जान।
अपने हुनर से वे बढ़ाते,
अपने देश का मान।।

इतनी प्यारी दुनिया इनकी,
इतनी मधुर मुस्कान।
श्रेष्ठ विचार रोप सके यदि,
संभव होगा उत्थान।।

बाल रूप में जनम लिया,
यशोदा घर भगवान।
बच्चों के मन में बसते हैं,
सदा स्वयं भगवान।।

इक बार माता यशोदा ने,
कान्हा को दुलराया।
किलकारी भर हंसा यों वो,
मानो हृद भरमाया।।

माता यशोदा उसी विधि से,
बच्चे-सा बन करके।
रहे खिलाते बड़ी देर तक,
जैसे खुद खो करके।।

बच्चों में दिखता भारत का,
उज्ज्वल स्वर्ण विहान।
बच्चों के उर में बसते हैं,
सदा स्वयं भगवान।।

बच्चे यदि संस्कार पा गए,
देश सबल यह होगा।
बच्चों की प्रश्नावलियों से,
अब सवाल हल होगा।।

फतेह सिंह और जोरावर,
बलिदान नमनीय है।
जिनका बलिदान देश के लिए,
जीवन अतुलनीय है।।

बच्चे कर सकते हैं जग में,
स्वयं का गौरव गान।
बच्चों के दिल में रहते हैं,
सदा से ही भगवान।।

परिचय :-  डॉ. भोला दत्त जोशी
निवासी : पुणे (महाराष्ट्र)
शिक्षा : डी. लिट. (केंद्रीय मध्य अमेरिकी विश्वविद्यालय, बोलिविया)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें...🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *