Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

घर को घर ही बनाएं

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

स्वर्ग बनाने से अच्छा है
घर को घर ही बनाएं,
मिथ्या स्वर्ग-नरक
में न उलझाएं,
सिर्फ बेटी में ही
दोष न देखें,
उनकी भावनाओं
को भी सरेखें,
घर को मकान ही
रहने देने का जिम्मेदार
नशेड़ी बेटा भी हो सकता है,
लालची भाई भी
सुख शांति का
धनिया बो सकता है,
बहू से कुढ़ती-नफरत
करती सास भी
घर का माहौल
बिगाड़ सकती है,
उच्छलशृंख ननदें
संबंध उखाड़ सकती है,
संयुक्त परिवार
की बेटी भी
बहू बन एकल
परिवार खोजती है,
एकता मधुरता को
तह तक नोचती है,
घर सबसे मिलकर
बनता है,
तब मुखिया का
सीना तनता है,
दहेज शब्द
घर का नहीं
धनलोलुपों के
स्वार्थ का नाम है,
ये अकड़ दिखा भीख
मांगने का काम है,
घर में तनाव
लेकर न जाएं,
सभी अपनी
जिम्मेदारी उठाएं,
मिलजुलकर समस्याओं
का समाधान खोज
घर को घर ही बनाएं।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *