Saturday, May 11राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पहाड़ तोड़ विजय

विजय गुप्ता “मुन्ना”
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
********************

देश में दिवाली रंग, दरक गई सुरंग,
मजदूर बदरंग, बुरा वक्त होश का।
सिलक्यारा टनल में, दबे हुए श्रमिक के
धैर्य को करें नमन, रक्षा कर्म जोश का।

मुसीबत राज करे, चहुं ओर सब घिरे,
कोई थके कभी गिरे, लोग घबराते हैं।
मुसीबत पहाड़ का, बंद सब किवाड़ भी,
विकल्प संकल्प बल, हौसला दिलाते हैं।

सुई संग तलवार, थे छोटे बड़े औजार,
मशीन जवान धार, देश करे प्रार्थना।
मेला रेला कष्ट आए, टूट फूट खूब लाए,
श्रमिक बातचीत से, भूलते कराहना।

सत्रह दिवस तक, दोनों ओर भरसक,
तरकस के तीर से, ढूंढते संभावना।
घंटे चार शतक में, खाना पीना दवाई से,
सत्ता जनता देश की, देखो सदभावना।

तमस भरी दुनिया, उमस रही बगिया,
प्रयास वाली कलियां, सतत खिलाते हैं।
रक्षा जीवनदायिनी, सुकर्म वरदायिनी,
पहाड़ तोड़ विजय, वापसी सौगातें हैं।

परिचय :- विजय कुमार गुप्ता “मुन्ना”
जन्म : १२ मई १९५६
निवासी : दुर्ग छत्तीसगढ़

उद्योगपति : १९७८ से विजय इंडस्ट्रीज दुर्ग
साहित्य रुचि : १९९७ से काव्य लेखन, तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल जी द्वारा प्रशंसा पत्र
काव्य संग्रह प्रकाशन : १ करवट लेता समय २०१६ में, २ वक़्त दरकता है २०१८
राष्ट्रीय प्रशिक्षक : (व्यक्तित्व विकास) अंतराष्ट्रीय जेसीस १९९६ से
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *