Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Monday, August 3राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

डम-डम डमरू दिगम्बरा

डाँ. बबिता सिंह
हाजीपुर वैशाली (बिहार)
********************

डम-डम डमरू दिगम्बरा,
देवाधिदेव भगवान!
जयति-जयति जगदीश्वरा।

कर त्रिशूल कर्ण कुण्ड,
जपता रहे मन पंचाक्षर!
जयति-जयति जगदीश्वरा।

भाल चन्द्र तन बाघम्बरा,
शिवम् सत्यम् सुन्दरा !
जयति-जयति जगदीश्वरा।

अंग विभूति छवि मनोहरा,
नमामि सदा शिव शंकराय!
जयति-जयति जगदीश्वरा।

जगत सर्जन प्रलयंकरा,
नाथ दयानिधि दानिशवरा!
जयति-जयति जगदीश्वरा।

सरल हृदय मेरे कालेश्वर,
हे जटाधारी अभयंकरा!
जयति-जयति जगदीश्वरा।

पार्वती पति प्राणेश्वरा,
विश्वनाथ विश्वंभरा!
जयति-जयति जगदीश्वरा।

श्री नीलकंठ सुरेश्वर,
चन्द्रमौलि चिदम्बरा!
जयति-जयति जगदीश्वरा।

नागेन्द्रहारा हे गंगाधारा,
जय-जय महायोगीश्वरा!
जयति-जयति जगदीश्वरा।

परिचय : डाँ. बबिता सिंह
निवासी : हाजीपुर वैशाली (बिहार)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *