Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

अपनोंं से निष्कासित

शिवदत्त डोंगरे
पुनासा जिला खंडवा (मध्य प्रदेश)
*******************

एक टुकड़ा बादल का
छोटा सा
आंँखों के काजल- सा
भटक रहा था यतीम- सा
मगर मुझे लगा
इसमें कोई बात है
मौसम बरसात ‌का
हुजूम बादलों का
उमड़-घुमड़ बरस रहा
फिर क्या वज़ह कि
सूखी आंखों से
गीली धरती ताक रहा.

बस पूछ लिया मैंने
अकेला अनमना है क्यों
उसने देखा
देर तक देखा
फिर उदास- सा
होके हमसे कहा
अपनोंं से निष्कासित हूँ
कहा गया था
आज बरसना है
झुग्गी पर
शहर‌ के दांएंँ कोने
की तराई पर
नीचे देखा
कुछ बच्चे
खेल रहे थे
लगा ये बच्चे
डूब जाएंगे
मैंने ना कर दी
समझाया औरों ने
पर मन माना नहीं
तब मुझे
फिर ये सज़ा मिली
जा धूप में मर

कल चुपके से जाके
हल्की फुहार- सा
बरसूंगा
आज भय से
दुबके बच्चे
कल रिमझिम में
उछलेगें
खेलेगें
पर आज मुझे
सारा दिन यूँ‌ ही
जलना होगा
और तब से
सोच रहा हूंँ मैं
क्या सभी जगह
कुछ ऐसा ही होता है
पर क्यों होता हैं!

परिचय :- शिवदत्त डोंगरे (भूतपूर्व सैनिक)
पिता : देवदत डोंगरे
जन्म : २० फरवरी
निवासी : पुनासा जिला खंडवा (मध्य प्रदेश)
सम्मान : राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर द्वारा “समाजसेवी अंतर्राष्ट्रीय सम्मान २०२४” से सम्मानित
घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *