Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

द्वेष

गिरेन्द्रसिंह भदौरिया “प्राण”
इन्दौर (मध्य प्रदेश) 

********************

देवता बनकर हमारे आँगनों में द्वेष बैठा।
ले विकारों की कलाएँ गृद्ध सा अनिमेष बैठा।।

नित्य होती अर्चनाएँ आरती के थाल सजते,
दीप जलते पुष्प चढ़ते किन्तु दोष विशेष बैठा।।

द्वेष के कारण समस्या राग की ज्यादा बड़ी है।
चाहते हैं शान्ति लेकिन भ्रान्ति कुछ ऐसी जड़ी है।।

चैन से सोने न देती साथ बेचैनी पड़ी है।
भाव मय थी भावना दुर्भावना लेकर खड़ी है।।

अट्टहासों की जगह पर हैं अधर पर रुष्ट ताले।
छीन कर मुस्कान तक को कर दिया मद के हवाले।।

क्लेश थमता ही नहीं है शान्ति के हैं आज लाले।
शत्रुता तक आ गए हैं हो रहे सम्बन्ध काले।।

लोग कुण्ठाग्रस्त होकर मन मसोसे चल रहे हैं।
लग रहे मौनी तपस्वी किन्तु सबको छल रहे हैं।।

हम दुखी हैं वह सुखी है इस जलन में जल रहे हैं।
इस जलन की डाह पर हम दूसरों को खल रहे हैं।।

तो चलो इस आग में अंगार वाली आग डालें।
राग को आहुति बनाकर यज्ञ में अनुराग डालें।।

द्वेष की रातें जला दें प्रीति का सुविहाग डालें।
मन प्रफुल्लित हो हमारा द्वेष को ही त्याग डालें।।

परिचय :- गिरेन्द्रसिंह भदौरिया “प्राण”
निवासी : इन्दौर (मध्य प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु  राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈…  राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *