Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

जनजाति रंग में रंगा इंदौर, धूमधाम से मनाई भगवान बिरसा की १५०वीं जयंती

जनजाति गौरव दिवस की इंदौर में धूम, भगवान बिरसा मुंडा की १५०वीं जयंती पर उमड़ा जनजाति समाज
भगवान बिरसा की भक्ति में सराबोर हुआ इंदौर, गौरव दिवस पर दिखी जनजाति संस्कृति की झलक

इंदौर। जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर इंदौर महानगर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की १५०वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जनजाति संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। जनजातीय विकास मंच इंदौर महानगर के संयोजक श्री राधेश्याम जामले ने बताया कि सम्पूर्ण महानगर के जनजातीय समाज के भाई व बहनें यात्रा के रूप में टंटया भील चौराहे पर पहुंचे। इसी कड़ी में सभी ने टंट्या मामा भील चौराहा स्थिति टंट्या मामा भील की प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर भारत माता, भगवान बिरसा मुंडा व टंट्या मामा की आरती कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर जनजाति–आदिवासी नृत्य दल ने पारंपरिक वेशभूषा एवं वाद्ययंत्रों के साथ शानदार प्रस्तुतियां दी। आयोजकों ने कहां जनजाति गौरव दिवस केवल जनजाति उत्सव नहीं अपितु संपूर्ण राष्ट्र का गौरव है, हमारी नई पीढ़ी को हमारे इतिहास और संस्कृति के साथ-साथ राष्ट्र रक्षार्थ उनके बलिदान से प्रेरणा लेगी।
आपको बता दे महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ जनजाति समाज को एकजुट कर स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी। उनकी १५०वीं जयंती पर सम्पूर्ण राष्ट्र उनके आदर्शों को आत्मसात कर समरस भारत, सशक्त भारत, उत्कृष्ट भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं। कार्यक्रम का संचालन श्री विक्रम जी मस्कोले ने किया, दोनों यात्राओं का संचालन श्री महेंद्र परते, रामेश्वर जामले, अशोक बारिया, आशीष कटारा, दुर्गेश गोलकर ने किया। कार्यक्रम में डॉ अनुराग पनवेल, श्रीमती सोनल दरबार, श्रीमती सोनम निनामा, श्रीमती अनिता ठाकुर व श्रीमती नेहा डाबर, श्री अजमेर सिंह भाभर, श्री पूंजालाल निनामा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *