Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

चंद अल्फाज़

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

आप में सुशीलता है
या नखरो नाज,
आपके मुंह से निकला
चंद अल्फाज,
बयां कर जाता है आपका
किरदार व अंदाज,
आपके रहन
सहन का तरीका,
आपके जीवन
जीने का सलीका,
ए आइ के जमाने में
आज हम पहुंचे हैं भले,
मगर भांपने का
तरीका रहा है पहले,
आपकी सोच, आपके मित्र,
आपके जीवन जीने का
अंदाज और ये इत्र,
बहुत कुछ बता देता है,
आप इस धोखे में मत रहिए
कि चरित्र को छुपा लेता है,
ये अल्फाज ही है जो
दिलाता है मान सम्मान,
तो कभी दिलाता है
रुसवाई और अपमान,
कब,कहां,कौन से
शब्द कहने है लो जान,
समाज में रहकर ही
सीखा जाता है ज्ञान,
दिख जाता है बहुत
जगह पढ़ा लिखा गंवार,
जो नहीं जानता
तहज़ीब और प्यार,
तो अल्फाजों को
संभाल कर रखिए,
किसके सामने
क्या बोलना है
आंखें खोलिए
और देखिए।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

प्रिय मित्र, शुभचिंतक एवं परिवारजन आपको प्रेषित मेरी नई स्वरचित रचना, कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ
प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें
hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *