Tuesday, February 3राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

संस्कृति की मुस्कान है हिंदी

पूजा महाजन
पठानकोट (पंजाब)
********************

विश्व हिंदी दिवस १० जनवरी २०२६ पर आयोजित कविता लिखो प्रतियोगिता में सम्मिलित रचना

ना यह सीमाओं में बंधी है,
ना दूरी इसे कमज़ोर बना पाई है
हिंदी ने हर दिल में उतरकर
अपनी अलग पहचान बनाई है

कबीर के दोहे में,
युवाओं की आवाज़ में,
माँ की ममता की लोरी में,
दोस्तों की मीठी तकरार में,
हर भावना की सच्ची आवाज़
बसती है इसके हर उच्चार में

संस्कृति की मुस्कान है हिंदी,
हम सब की पहचान है हिंदी
हमारी राजभाषा है हिंदी,
हम सब भारतीयों का ताज है हिंदी
जय हिंद, जय भारत का
नारा है दुनिया में गूंज रहा
भारत की पहचान बनकर है
आगे बढ़ता जा रहा

विश्व हिंदी दिवस पर यह प्रण है,
इसकी गरिमा को बढ़ाना और
कायम रखना हमारा कर्म है

परिचय :- पूजा महाजन
निवासी : पठानकोट (पंजाब)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *