Tuesday, April 7राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

विश्वास के रंग

छत्र छाजेड़ “फक्कड़”
आनंद विहार (दिल्ली)
********************

जीवन क्या है..?
जीवन का दूसरा नाम है
विश्वास
जब टूटता है विश्वास
टूट जाता है
स्वयं इन्सान
और
तोड़ता है विश्वास
मन का शक
मन का भ्रम
मनगढंत गलतफहमियां
शक जब सुलगाता है मन
उठता है शक का धुंआ
सोच लिपटी रहती है
इस धुंए में
पनपती है कुंठा
जो पनपाती है अविश्वास….

जब पनपने लगे अविश्वास
मन सोचता है
हर गलत को सही
और सही को गलत
तब… बदलने लगती है सोच
बदली सोच
करती है मन भ्रमित
भ्रमित मन
बदलता चलने की दिशा
और…
बदल जाती है परिस्थितियां….

बदलते ही परिस्थितियां
छाने लगते हैं
बादल संकट के
और… इन्हीं मेघों की बरसात
कर देता है जीना दूभर
कुतर्क पर उतर आते हैं
मन और मष्तिष्क
उलट जाते हैं कर्म
जो उलट देते हैं परिणाम….

जीने के लिए
जीतना होता है विश्वास
कहीं किसी ने जीता है
तर्क से विश्वास
मगर.. देता है असीम शक्ति
मन का विश्वास
पथ प्रदर्शक बनता है विकास का
ये विश्वास
कुतर्क से सुरक्षा करता है
मन का विश्वास
विपरीत परिस्थितियों में
सहारा बनता है विश्वास
सफलता की कुंजी है विश्वास
विश्वास तो विश्वास है
विश्वास एक
मगर रंग अनेक……!!

परिचय :- छत्र छाजेड़ “फक्कड़”
निवासी : आनंद विहार, दिल्ली
विशेष रूचि : व्यंग्य लेखन, हिन्दी व राजस्थानी में पद्य व गद्य दोनों विधा में लेखन, अब तक पंद्रह पुस्तकों का प्रकाशन, पांच अनुवाद हिंदी से राजस्थानी में प्रकाशित, राजस्थान साहित्य अकादमी (राजस्थान सरकार) द्वारा, पत्र पत्रिकाओं व समाचार पत्रों में नियमित प्रकाशन, राजस्थानी लोक गीतों के लिए प्रसिद्ध कंपनी “वीणा कैसेटस” के दो एलबमों में सात गीत संगीतबद्ध हुये हैं।
सम्मान : “राजस्थानी आगीवान” सम्मान से सम्मानित
श्री गंगानगर के सृजन साहित्य संस्थान का सृजन साहित्य सम्मान व
सरदारशहर गौरव (साहित्य) सम्मान व अनेक अन्य सम्मानरा
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *