Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Thursday, August 6राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

सब ठीक होने की कीमत

शिवदत्त डोंगरे
पुनासा जिला खंडवा (मध्य प्रदेश)
*******************

सब कुछ ठीक
होने की उम्मीद में
हम हर दर्द को
सहते चले जाते हैं
और समय चुपचाप
हमसे सब कुछ
छीनता चला जाता है।
हम कहते हैं
बस थोड़ा और सह लो
बस हालात बदल जाएँगे
बस सुबह आ ही जाएगी।

पर सुबह आती है
तो चेहरे
बदल चुके होते हैं
जिन्हें बचाने की चाह थी
वे यादों में
बदल चुके होते हैं।
हम घाव भरने का
इंतज़ार करते हैं
और जीवन
लहू बहाकर
आगे बढ़ जाता है
हम भविष्य
सँवारते रहते हैं,
और वर्तमान
दफन होता जाता है।
सब कुछ ठीक होने तक
सपने थक जाते हैं
रिश्ते चुप हो जाते हैं!

फिर एक दिन हालात
सच में सुधरते हैं
पर जश्न मनाने वाला
कोई नहीं बचता
क्योंकि जो चाहिए था
सुख के लिए
वह सब संघर्ष में
खत्म हो चुका होता है!!

परिचय :- शिवदत्त डोंगरे (भूतपूर्व सैनिक)
पिता : देवदत डोंगरे
जन्म : २० फरवरी
निवासी : पुनासा जिला खंडवा (मध्य प्रदेश)
सम्मान : राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर द्वारा “समाजसेवी अंतर्राष्ट्रीय सम्मान २०२४” से सम्मानित
घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *