Saturday, June 27राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

आपबीती

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

रिश्ते मजबूर है हमसे,
इसीलिए सब दूर है हमसे,
जो नादानियां नहीं की हमने
कहा उसका सुरूर है हमसे,
पलकों पर बिठाये,
खिलाये, पिलाये,
वो दिखाते गुरूर
है हमसे,
अन्न की कमी
का अहसास
होने नहीं दिया
कभी हमने,
हमी को कहते
मगरूर हमसे,
कांधे पर बिठाया,
पढ़ाया लिखाया,
अब उन्हें शिकवा
भरपूर है हमसे,
दिल में बसे रहे
रात दिन जो
पता नहीं क्यों
दूर है हमसे,
जा ले ले घर
जमीं और खुशियां
अब बता भी जा
क्या फितूर है हमसे,
वारने ही वाला था
सब कुछ
हर सितम ढाना
मंजूर है हमसे,
आपबीती सुनाऊं
और कितना
कहा सबने यही
दस्तूर है हमसे।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *