Tuesday, September 15राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

बारिश की नन्ही बूंदें

शिव चौहान शिव
रतलाम (मध्यप्रदेश)
********************

बारिश की नन्ही बूंदें
गिरतीं उछलती
मेरे घर-आंगन में
मेरी बिटिया के
नन्हे क़दम-सी
गर्मी से राहत देती
ठंडी-सी लहर
रूह में उतरती
पेड़ों संग झुमती हवा
खिड़कियों के
कान बजाती
रोशनी से टकराते
कीट-पतंगे
बिजली की दैत्य
गड़गड़ाहट
शाम को आशियाने
ढूंढते पंछी
पहली बारिश में
भींगने को
करता है, मन।

परिचय :-  शिव चौहान शिव (रेल मैनेजर)
निवासी : रतलाम (मध्यप्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *