Sunday, August 16राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

सावन आया रे सखी

संजय कुमार नेमा
भोपाल (मध्य प्रदेश)

********************

देख सखी सावन आया रे,
सावन की झड़ी संग,
बूंद-बूंद मोती सजे।
देख नजारा सावन खुद,
महादेव को जल चढ़ाने आया।
देख सखी बरसे सावन झूमके।
बदरा भी ढोल बजाता आया।
आराधना के तीज त्यौहारों से,
चौमासा का मौसम आया।
उमड़-घुमड़ घटा गरजे,
बरसे सावन।

नव-श्रंगार कर सखियां मिले,
मन मोतियों से झूला सजाया।
अमवा की डाली पर,
उमंगों का झूला लहराया।
खुशियों में सबका मन समाया।
झरते झरने मन को रिझाया,
कोयल ने भी गीत गुन गुनाया।
पेड़ों की डाली झुक झुक जाए,
हरियाली की बिछी चादर,
धरा भी घूंघट उड़ाये।
भीगे तन-मन,
देख री सखी बरसे सावन।
दिल झूम-झूम जाए,
सावन आया रे सखी,
सावन की घटाएं।
बदरा भी ढोल बजाये।

परिचय :- संजय कुमार नेमा
निवासी : भोपाल (मध्य प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *