
प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे
मंडला, (मध्य प्रदेश)
********************
नाग देव की वंदना,
का जो दिवस महान।
नागपंचमी नाम है,
लें सब ही यह जान।।
नाग देव को पूजना,
देता शुभ परिणाम।
शिवजी का जो अंश है,
मंगलमय आयाम।।
सावन का महिना फलित,
शुक्ल पंचमी जान।
पूजेगा जो नाग को,
पायेगा वरदान।।
करो दूध अर्पित उसे,
लो झुककर शुभ भाव।
नाग नहीं काटे कभी,
बना रहे सत् ताव।।
नागपंचमी पर्व पर,
तवा चढ़े नहिं आँच।
परंपरा के मान को,
लो सारे ही बाँच।।
पुरी औ’ हलुआ भखो,
लगे प्रेम से भोग।
मन प्रसन्न होगा सदा,
भागेगा हर रोग।।
नागपंचमी पर लगें,
मेले और दुकान।
श्रद्धा का हो भाव तो,
पूरे हों अरमान।।
नागपंचमी वर्ष में,
आती है इक बार।
पर दे जाती है हमें,
खुशियों का संसार।।
जन्म : २५-०९-१९६१
निवासी : मंडला, (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : एम.ए (इतिहास) (मेरिट होल्डर), एल.एल.बी, पी-एच.डी. (इतिहास)
सम्प्रति : प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष इतिहास/प्रभारी प्राचार्य शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय
प्रकाशित रचनाएं व गतिविधियां : पांच हज़ार से अधिक फुचकर रचनाएं प्रकाशित
प्रसारण : रेडियो, भोपाल दूरदर्शन, ज़ी-स्माइल, ज़ी टी.वी., स्टार टी.वी., ई.टी.वी., सब-टी.वी., साधना चैनल से प्रसारण।
संपादन : ९ कृतियों व ८ पत्रिकाओं/विशेषांकों का सम्पादन। एम.ए.इतिहास की पुस्तकों का लेखन
सम्मान/अलंकरण/ प्रशस्ति पत्र : देश के लगभग सभी राज्यों में ७०० से अधिक सारस्वत सम्मान/ अवार्ड/ अभिनंदन। म.प्र.साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय माखनलाल चतुर्वेदी अवार्ड (५१०००/ रु.)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।
कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻😊💐💐💐

