Friday, September 4राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

अब इंकलाब बनने दो

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

मैं हूं ही इंकलाब तो
इंकलाब बनने दे,
देख लेना मेरे दिल के
दाग कभी और,
देखो अगन उदर की
अभी उसे भरने दो,
ये खोखली परंपराएं,
ये पाखंड की दीवारें,
कब तक सहेंगी
भूखे पेट की हुंकारें?
तुम पूजते हो पत्थर,
इंसानों को दुत्कारते,
जात-पात के नाम पर
बस्तियां उजाड़ते,
अब तोड़ दो ये बेड़ियां,
ये भरम सब ढहने दो,
देखो अगन उदर की
अभी उसे भरने दो,
अस्पृश्यता का यह कलंक,
समाज का ये रोग है,
तुम्हारी नजरों में अछूत,
क्या वो नहीं लोग हैं?
लहू का रंग एक है,
एक जैसी प्यास है,
फिर क्यों धरा पर फैला ये
नफरत का इतिहास है?
इस ऊंच-नीच के भेद को
अब राख में मिलने दो,
देखो अगन उदर की
अभी उसे भरने दो।
तिलक, तराजू, ढोंग से
अब पेट नहीं भरता,
मजदूर अपनी मेहनत से
भाग्य खुद लिखता,
छल-कपट के इस तंत्र को
अब तार-तार हो जाना है,
शोषितों की इस धरती पर
अब नया सवेरा लाना है,
इंसाफ की इस आंधी को
अब खुलकर बहने दो,
मैं हूं ही इंकलाब तो
इंकलाब बनने दो।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *