Wednesday, October 28राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

कात्यायनी मैया

आशा जाकड़ ‘आस’
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************

कात्यायनी मैया की हम अर्चना करते हैं।

चतुर्भुजाधारी मैया कष्टों का हरण करती
एक हाथ में कमल सोहे दूजे खड्ग धरती
हे खड्ग धारणी मांँ हम वंदना करते हैं।
कात्यायनी मैया की हम अर्चना करते हैं।।

हम तेरे बच्चे हैं मांँ तू हम पर दया कर दे
हम मन के भोले हैं हम भक्तों को आशीष दे
हाथ जोड़कर मांँ हम नीराजना करते हैं।
कात्यायनी मैया की हम अर्चना करते हैं।।

तू जग से न्यारी मांँ हम सबकी दुलारी मांँ
महिषासुर मर्दिनी हम भक्तों की प्यारी मांँ
हम सच्चे मन से मांँ आराधना करते हैं।
कात्यायनी मैया की हम अर्चना करते हैं।।

ब्रह्मा, विष्णु, महेश तुम सबकी ऊर्जा हो
कुँवारी कन्याएँ करती तुम्हारी पूजा हैं
बुद्धि दायिनी मांँ तेरी प्रार्थना करते हैं ।
कात्यायनी मैया की हम अर्चना करते हैं।।

जो भक्त करते तेरी सच्चे मन से भक्ति
अर्थ, धर्म, कर्म, मोक्ष की होती है प्राप्ति
पुण्य दायिनी मांँ तेरी याचना करते है।
कात्यायनी मैया की हम अर्चना करते हैं।।

परिचय :- आशा जाकड़ (शिक्षिका, साहित्यकार एवं समाजसेविका)
शिक्षा – एम.ए. हिन्दी समाज शास्त्र बी.एड.
जन्म स्थान – शिकोहाबाद (आगरा)
निवासी – इंदौर (मध्य प्रदेश)
व्यवसाय – सेन्ट पाल हा. सेकेंडरी स्कूल इन्दौर से सेवानिवृत्त शिक्षिका
प्रकाशन कृतियां – तीन काव्य संग्रह – राष्ट्र को नमन, नये पंखों की उड़ान, हमारा कश्मीर
कहानी संग्रह – (अनुत्तरित प्रश्न), एक निबंध पुस्तक सिंहस्थ महोत्सव २०१६
उपलब्धियाँ – काव्य गोष्ठियों में नियमित पाठ, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच (hindirakshak.com) सहित लगभग ५० पुस्तकों मे कहानी कविताओं व समीक्षाओं का प्रकाशन। आकाशवाणी व दूरदर्शन पर काव्य पाठ।
सम्मान – सरल अलंकरण (इन्दौर), राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर द्वारा हिंदी रक्षक राष्ट्रीय सम्मान, महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान (शिलांग), मानद उपाधि राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान (इलाहाबाद) नारी अस्मिता सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान मैं हूँ बेटी सम्मान (लखनऊ), मगसम प्रतिभा स्वर्ण सम्मान (दिल्ली) अन्तरा शब्द शक्ति सम्मान, महारानी लक्ष्मीबाई मैमोरियल सम्मान, काव्य रंगोली मातृत्व सम्मान, कल्पना चावला स्मृति सम्मान, विश्व शांति सम्मान आदि।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *