
शिवराज आनंद
सोनपुर, सूरजपुर (छत्तीसगढ़)
********************
विसर्जनोपरांत सरिता,
नीरद निस्तब्ध है खड़ा,
पवन का प्रवेग देखो,
मंद-मंथर है पड़ा।
धान्य-क्षेत्र की हैं बालियाँ,
अवनत शीश झुका रहीं,
तज कलरव विहंगम-वृन्द,
मौन गुंजन गा रहीं।
नभ में मेघमाला आज,
अश्रुपूरित भारी हुई,
धरणी की धरा उर्वरा,
विकल सी उजाड़ी हुई।
कम्पित है दीप-शिखा,
तुलसी-चौरा विषाद-युक्त है,
अंतःकरण विलाप-रत,
नयन अश्रु-सिक्त है।
प्रतिमा-विसर्जन यह नहीं,
पंचतत्व में विलय है,
माँ अंतर्धान कहाँ हुई?
कण-कण अक्षय लय है।
जन्म स्थान : सोनपुर जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़)
जन्म तिथि : ०४ मई १९८७
पिता : विश्वनाथजी
माता : पार्वती देवी
धर्म पत्नी : कृष्णी कुमारी
शिक्षा : एम् ए (हिंदी भाषा)
व्यवसाय : लेखक, कवि
रुचि : साहित्य के प्रति, पढ़ना, लिखना, खेलना
अनुभव : दो दशक से साहित्य लेखन
विधा : गद्य और पद्य
साहित्य कृतियां : जीवन की सोच, मेरी आवाज, जिओ उनके लिए, मां की महिमा, प्रेम-जगत, हम कलियुग के प्राणी हैं, घर का भेद, जगत का जंजाल-संसृति, यहां उनका भी दिल जोड़ दो, उठो युवा तुम उठो ऐसे, मानवता के डगर पे, बेवफा अपनों के लिए, सोनपुर महिमा।
सम्मान : राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान २०२०, सच की दस्तक(राष्ट्रीय मासिक पत्रिका) द्वारा’उत्कृष्ट लेखन सम्मान २०२०, फेस ऑफ इंडिया अवार्ड २०२१, नेशनल आइकन अवार्ड २०२२, श्री राघव सामान २०२४, अंतर्राष्ट्रीय आइकन अवार्ड २०२५, २० जुलाई २०२६ को आडिटोरियम भवन सूरजपुर में आज की जनधारा अखबार के कार्यक्रम में सम्मानित, स्मृति चिन्ह, न्य कई साहित्य पत्रिकाओं में रचना का प्रकाशन, साहित्यपीडिया में। छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग में पंजीयकृत। )
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻










