Monday, November 23राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

घर लौट आयो अवध दुलारो लागे

अर्चना अनुपम
जबलपुर मध्यप्रदेश
********************

बड़ो उज्जर-उज्जर हर
गलियारो लागे
घर लौट आयो अवध दुकारो लागे

अफ़सर नेता मन्त्री झूमें
झूमें हर व्यापारी…
एक झलक पावे के लाने
उमड़े जनता भारी
सारे जगत को एक रखवारो लागे…
घर लौट आयो अवध दुलारो लागे…

नयन बड़े मस्तक लाली
मणि हार कण्ठ पे डारो
नजर लगे ना रामलला हों
तन्नक–तनक निहारो…
मुस्कान पे सजीली मन हारो लागे…
घर लौट आटो अवध दुलारो लागे…

करधुनिया पैजनिया कुण्डल
शीश मुकुट मुख प्यारो
धनुष तीर हाँथन सोहे
रेशम को अम्बर धारो..
इस सांवरी छवि पे जग
वारो लागे सब वारो लागे…
घर लौट आयो अवध दुलारो लागे …

कई दसक से तकत भगत
हे! दीनानाथ हमारे
दुविधा के दिन बीत गए
अपने श्री राम पधारे..
दीप जलत दुआर बन्धन वारो लागे…
घर लौट आयो अवध दुलारो लागे…

बड़ो उज्जर-उज्जर हर
गलियारो लागे
घर लौट आयो अवध दुकारो लागे…

परिचय :- अर्चना पाण्डेय गौतम
साहित्यिक उपनाम – अर्चना अनुपम “क्रान्ति”
मूल निवासी – जिला कटनी, (मध्य प्रदेश)
वर्तमान निवास – जबलपुर (मध्यप्रदेश)
शिक्षा – समाजशास्त्र विषय से स्नात्कोत्तर
सम्मान – जे.एम.डी. पब्लिकेशन द्वारा काव्य स्मृति सम्मान, विश्व हिन्दी लेखिका मंच द्वारा नारी चेतना की आवाज, श्रेष्ठ कवियित्री सम्मान, लक्ष्मी बाई मेमोरियल अवार्ड, एक्सीलेंट लेडी अवार्ड, विश्व हिन्दी रचनाकार मंच द्वारा – अटल काव्य स्मृति सम्मान, शहीद रत्न सम्मान, मोमसप्रेस्सो हिन्दी लेखक सम्मान २०१९, विश्व हिन्दी रचनाकार मंच से– गोल्डल पोयट्री अवॉर्ड २०२५
विधा – गद्य-पद्य
पुरस्कार : १४ सितम्बर २०२० हिन्दी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच (hindirakshak.com) इंदौर मध्य प्रदेश द्वारा अखिल भारतीय कविता सृजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त।
भाषा – संस्कृत, हिन्दी भाषा की बुन्देली, बघेली, बृज, अवधि, भोजपुरी में समस्त रस-छंद अलंकार, नज़्म एवं ग़ज़ल हेतु उर्दू फ़ारसी भाषा के शब्द संयोजन।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *