Monday, November 23राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

सागर

मीना भट्ट “सिद्धार्थ”
जबलपुर (मध्य प्रदेश)
********************

गहरा सागर उठ रही, नित नव एक तरंग।
मोहित होती है नदी, उन्मन हृदय उमंग।।

निधि तट बैठी कामिनी, कर सोलह शृंगार।
लहरें उठती देख के, करे पिया मनुहार।।

पीर न कोई जानता, सागर रहे उदास।
चलें नाव हिय चीर के, टूटा सब विश्वास।।

आते हैं भूचाल भी, लेकर लोक विनाश।
जन-धन पर आती विपद, संग ध्वंस के पाश।।

प्यासा अर्णव चाहता, मीठा करो सुजान।
बुझे उदधि की प्यास भी, दे दो कुछ अनुदान।।

मन मेरा सागर बना, लहरें उठे हजार।
मीन सदृश व्याकुल रहे, जीवन लगता भार।।

मर्यादा खोते नहीं, कहते हैं वारीश
करते पालन धर्म का, नरधि कहें अवनीश।।

जलचर क्रीड़ा नित करें, बसते हैं जलधाम।
जनक सदृश पालन करे, सकल विश्व में नाम।।

मिलती मूँगे सीपियाँ, रत्नों की है खान।
सागर भव अनमोल है, दिव्य लोक वरदान।।

थाह पयोनिधि है कहाँ, टकराता चट्टान।
शांत करें उन्नत नदी, दयासिंधु भगवान।।

परिचय : मीना भट्ट “सिद्धार्थ”
निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश)
पति : पुरुषोत्तम भट्ट
माता : स्व. सुमित्रा पाठक
पिता : स्व. हरि मोहन पाठक
पुत्र : सौरभ भट्ट
पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट
पौत्री : निहिरा, नैनिका
सम्प्रति : सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश (मध्य प्रदेश), लोकायुक्त संभागीय सतर्कता समिति जबलपुर की भूतपूर्व चेयरपर्सन।
प्रकाशित पुस्तक : पंचतंत्र में नारी, काव्यमेध, आहुति, सवैया संग्रह, पंख पसारे पंछी
सम्मान : विक्रमशिला हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा, विद्या सागर और साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा, विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि, गुंजन कला सदन द्वारा, महिला रत्न अलंकरण, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर द्वारा “उत्कृष्ट न्यायसेवा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान २०२४” से सम्मानित तथा कई अन्य साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *