Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

प्रेम इबादत है पूजा है

अख्तर अली शाह “अनन्त”
नीमच

********************

प्रेम लोक परलोक सुधारे,
मेरा तो अनुमान यही है।
प्रेम इबादत है पूजा है,
भक्ति यही भगवान यही है।।

प्रेम को जिसने भी पहिचाना,
उसने सबको अपना माना।
रब का रूप देखकर सबमें,
सबको सेवा लायक जाना।।
तम में कर देता उजियारा,
लासानी दिनमान यही है।
प्रेम इबादत है पूजा है,
भक्ति यही भगवान यही है।।

प्रेम नाव, पतवार बना है ,
प्रेम स्वर्ग का द्वार बना है ।
सुख सम्पत्ति की रक्षा के हित,
ये ही पहरेदार बना है।।
नग्न बदन को ढकने वाला,
सदियों से परिधान यही है।
प्रेम इबादत है पूजा है,
भक्त यही भगवान यही है ।।

प्रेम बगावत करने वाला,
प्रेम का विष भी अमृत प्याला।
सोच समझ का काम नहीं ये,
करताहै इसको दिलवाला।।
विश्वासो का निर्झर है ये,
कहते सब धनवान यही है।
प्रेम इबादत है, पूजा है,
भक्ति यही भगवान यही है।।

प्रेम राह है प्रेम आस है,
प्रेम तबाही में उजास है।
प्रेम में तर होता बिस्तर भी,
दुनिया वालों बड़ा खास है।।
ये अन्तर्मन को पिघलाता,
सच्चा ईश्वर ध्यान यही है।
प्रेम इबादत है, पूजा है,
भक्ति यही, भगवान यही है।।

फकत प्रेम के सागर से घर,
घर कहलाता कोई छप्पर।
प्रेम मांगता नहीं कभी कुछ,
देता ही रहता जीवन भर।।
प्रेमी सिर्फ लुटाने वाला,
होता है पहिचान यही है।
प्रेम इबादत है, पूजा है,
भक्ति यही, भगवान यही है।।

जो यतीम है जो आहत है,
प्रेम वहां मरहम, राहत है,
चाहे जितना मन हो बांटो,
दौलत में होती बरकत है।।
“अनन्त” दाता बन जाओ तुम,
सच मानो सम्मान यही है।
प्रेम इबादत है, पूजा है,
भक्ति यही, भगवान यही है।।

.

परिचय :- अख्तर अली शाह “अनन्त”
निवासी : नीमच


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.comपर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻hindi rakshak manch 👈🏻 हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *