Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

अपना-अपना करता है मन

अमित प्रेमशंकर
एदला, सिमरिया, चतरा (झारखण्ड)

********************

अपना-अपना करता है मन
कुछ नहीं है अपना रे।
धन दौलत और गाड़ी बंगला
ये सब है एक सपना रे।।

समझ रहा तू अपना जिसको
होगा कभी ना अपना रे।
हो जाए ग़र तेरा तो फिर
आकर मुझसे कहना रे।।

दो ग़ज कफ़न, दो बांस की डंडी
कुछ दुर तक हीं अपना रे।
दुश्मन तो दुश्मन हीं ठहरे
अपने हुए ना अपना रे।।

पिता, पुत्र हो भाई-बंधू
कोई नहीं है अपना रे।
छोड़ तुझे वो निर्जन थल में
लौटेंगे वो दफ़ना रे

कहे अमित की कलम हमेशा
राम नाम बस अपना रे।
अपना-अपना करता है मन
कुछ नहीं है अपना रे….।।

परिचय :- अमित प्रेमशंकर
निवासी : एदला, सिमरिया, चतरा (झारखण्ड)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *