Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

नारी तुम बदल न पाओगी….

डॉ. संगीता आवचार
परभणी (महाराष्ट्र)
********************

नारी तुम बदल न पाओगी!
सबकुछ सौंप जीवनसाथी को,
तुम जोगीनी बन जाओगी,
नारी तुम बदल न पाओगी!

फूल सी नाजुक काया को,
नारी तुम सम्भाल न पाओगी!
पुरुष पर जान लुटाने मे ही,
तुम अपना सुकून पाओगी!

नारी तुम दुनिया के बदलाव को!
ग़र अपनाना भी चाहोगी,
तो पुरुष के खयाल मात्र से ही,
तुम भ्रमित सी हो जाओगी!

नारी तुम अपने सुख चैन को,
पुरुष पे न्यौछावर कर जाओगी!
सूद बुध अपनी खो बैठोगी,
खुद को देख ही न पाओगी!

पाकर अनमोल जीवन को!
नारी तुम जी न पाओगी,
दूसरों के लिए जीने मे ही,
अपना अस्तित्व लुटाओगी!

दुनिया के छल कपट को!
नारी तुम समझ ही न पाओगी,
सीधी राह चलते हुए भी,
समझौतों पर उतर आओगी!

इस पत्थरदिल दुनिया को,
नारी तुम पहचान न पाओगी!
मोम सी पिघल ही जाओगी,
हसते ज़ख्म सहती जाओगी!

पहचानकर लोगों के स्वार्थ को,
नारी तुम बदल न पाओगी!
रिश्तों की वेदी पर तुम ही,
हर बार बली चढा दी जाओगी!

समझकर दुनिया की शतरंज को!
नारी तुम लड़ना न छोड़ोगी,
पुरुष जाती के अहंकार भी,
तुम चूर-चूर कर डालोगी!

नारी तुम बदल न पाओगी,
हरपल शिवधनुष्य उठाओगी!
ये दुनिया दंग रह जायेगी,
तुम प्रण पूरा कर जाओगी!

परिचय :- डॉ. संगीता आवचार
निवासी : परभणी (महाराष्ट्र)
सम्प्रति : उप प्रधानाचार्य तथा अंग्रेजी विभागाध्यक्ष, कै सौ कमलताई जामकर महिला महाविद्यालय, परभणी महाराष्ट्र
घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *