Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Thursday, August 6राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

तूने देखा नजर लगी

रचयिता : विनोद सिंह गुर्जर

===========================================================================================================

तूने देखा नजर लगी

तूने देखा नजर लगी,
पिया खिला बदन मुरझाया।।…

मैं नाजुक सी कली चमन की,
तू भंवरा दीवाना।-२
मुझे भरमाने भ्रमर करे,
क्यों छेड़े राग तराना ।।
तूने देखा नजर लगी,
पिया कोमल तन कुम्हलाया।।…
तूने देखा नजर लगी,
पिया खिला बदन मुरझाया।।…

नीम-हकीम सभी आए,
वैरन ना नजर हटे है ।-२
सांसों की गति तेज हुई,
मन ही मन क्या-क्या रटे है।।
तूने देखा नजर लगी,
पिया अंग-अंग झुलसाया।।…
तूने देखा नजर लगी,
पिया खिला बदन मुरझाया।।…

दिन में तारे दिखते हैं,
और रातें किरणों वाली।
घरके जन सब कहें बावरी,
सखियां देतीं गाली।।
तूने देखा नजर लगी पिया,
कहें प्रेत का साया ।।…
तूने देखा नजर लगी,
पिया खिला बदन मुरझाया।।

परिचय :-   विनोद सिंह गुर्जर आर्मी महू में सेवारत होकर साहित्य सेवा में भी क्रिया शील हैं। आप अभा साहित्य परिषद मालवा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हैं एवं पत्र-पत्रिकाओं के अलावा इंदौर आकाशवाणी केन्द्र से कई बार प्रसारण, कवि सम्मेलन में भी सहभागिता रही है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर मेल कीजिये मेल करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर कॉल करके सूचित अवश्य करें … और अपनी रचनाएँ पढ़ें अपने मोबाइल पर या गूगल पर www.hindirakshak.com सर्च करें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और खबरों के लिए पढते रहे hindirakshak.com  रचनाएँ अपने मोबाइल पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक के ब्राडकॉस्टिंग सेवा से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल पर पहले हमारा नम्बर ९८२७३ ६०३६० सेव के लें फिर उस पर अपना नाम और प्लीज़ ऐड मी लिखकर हमें सेंड करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *