Thursday, December 4राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

आषाड़ी बरखा

गिरेन्द्रसिंह भदौरिया “प्राण”
इन्दौर (मध्य प्रदेश) 

********************

आज बगीचे में बरखा की, बूँदों ने जब नृत्य किया।
है संवेदनशील प्रकृति इस, मूल तथ्य को सत्य किया।।

सौंधी-सौंधी गन्ध धरा की, घर-घर तक ले उड़ी हवा।
पंख फड़फड़ा कर खुशियों को, आमन्त्रण दे उठी लवा।।

काले-काले मेघ गगन में, सघन और गतिमान हुए।
चारों ओर धुन्ध सी छाई, घर-घर के मेहमान हुए।।

मन मयूर मतवाले होकर, नाच उठे फिरकी जैसे।
चित्त भंग हो गए संयमी बदली कुछ थिरकी ऐसे।।

कहीं खनन खन खन्न कहीं पर, गमक छमाछम के स्वर हैं।
कहीं छनन-छनन-छन्न टपाटप, तमक झमाझम के स्वर हैं।।

एक-एक पाँखुरी पुष्प की, नस-नस में मकरन्द लिए।
सुरभित करने लगी मेदिनी , मधुरिम-मन्द सुगन्ध लिए।।

गदराई डाली पर मद से सराबोर हर खिली-कली।
पर फैला पसरी मादकता, झूम उठी तर गली-गली।।

तब रति-पति रसराज झूम कर, तरकश बाण टटोल उठा।
बरखा खुद हो उठी बावरी, काम-काम-रस घोल उठा।।

कलियाँ अदा दिखा मुस्काईं, अँगड़ाकर रतिगान किया।
फिर तो आवारा भँवरों ने, जी भरकर रस पान किया।।

गर्मी उमस धूल हौकन सब, दबी जीभ सी छिपी मिली।
किन्तु विरहिणी एक विरह में, “प्राण” ताप से तपी मिली।।

परिचय :- गिरेन्द्रसिंह भदौरिया “प्राण”
निवासी : इन्दौर (मध्य प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु  राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈…  राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *