Sunday, July 12राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

बरखा की बहार

प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे
मंडला, (मध्य प्रदेश)
********************

ताल-तलैयां रीत गए थे
नदियाँ भी थीं सूखी।
बुझा-बुझा मन रहता था
और काया भी थी रूखी।।
बरखा की बूँदों से पर अब,
मिला खुशी का खत है।
बहुत दिनों के बाद सभी की
खिली-खिली तबियत है।।

कंठ शुष्क थे,जी घुटता था,
बेचैनी मुस्काती।
सारा आलम व्यथित हुआ था,
साँसें भी थम जाती
हरियाली धरती पर बिखरी,
लगता सुखद सतत है।
बहुत दिनों के बाद सभी की
खिली-खिली तबियत है।।

स्वेद बहा करता था निशिदिन
पर अब जल साथी है।
आसमान से अमिय बरसता,
हर शय अब गाती है।।
मौसम तो मनभावन लगता,
हर पल उल्लासित है
बहुत दिनों के बाद सभी की,
खिली-खिली तबियत है।।

बूँदें लाईं नवल सँदेशे,
अमन-चैन के मेले।
बच्चे नाव चलाते जल में,
लिए हर्ष के रेले।।
जीवन को नवरूप मिला,
कृषक हुआ आनंदित है।
बहुत दिनों के बाद सभी की
खिली-खिली तबियत है।।

परिचय :- प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे
जन्म : २५-०९-१९६१
निवासी : मंडला, (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : एम.ए (इतिहास) (मेरिट होल्डर), एल.एल.बी, पी-एच.डी. (इतिहास)
सम्प्रति : प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष इतिहास/प्रभारी प्राचार्य शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय
प्रकाशित रचनाएं व गतिविधियां : पांच हज़ार से अधिक फुचकर रचनाएं प्रकाशित
प्रसारण : रेडियो, भोपाल दूरदर्शन, ज़ी-स्माइल, ज़ी टी.वी., स्टार टी.वी., ई.टी.वी., सब-टी.वी., साधना चैनल से प्रसारण।
संपादन : ९ कृतियों व ८ पत्रिकाओं/विशेषांकों का सम्पादन। एम.ए.इतिहास की पुस्तकों का लेखन
सम्मान/अलंकरण/ प्रशस्ति पत्र : देश के लगभग सभी राज्यों में ७०० से अधिक सारस्वत सम्मान/ अवार्ड/ अभिनंदन। म.प्र.साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय माखनलाल चतुर्वेदी अवार्ड (५१०००/ रु.)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻😊💐💐💐

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *