Thursday, December 4राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

एक औरत

किरण विजय पोरवाल
सांवेर रोड उज्जैन (मध्य प्रदेश)
********************

कितना गम दबाती मन मै,
कितना गम वह पी जाती,
ओरौ के खातिर जीती है वह,
औरों के खातिर ही मर जाती?
पल-पल जीती पल-पल मरती
हर क्षण गिरकर फिर संभलती,
अपने साहस अपने बल पर,
गिरती पड़ती फिर उठती।
मान, अपमान, नफरत,तिरस्कार,
सब सहती जाती जीवन में।
कभी सोचती कभी उलझन है,
कभी उलझन को सुलझाती!
कभी खुद उलझन में पढ़ जाती,
हंस देती सब सह कर वह तो,
नही खोलती मन का राज।
हर नारी की गाथा है यह,
हर नारी की परीक्षा है,
चाहे रानी महारानी हो जग में,
चाहे गरीब भीलनी वन की हो।
चाहे सीता सतवंती नारी हो,
चाहे प्यारी राधा रानी हो ,
चाहे सती सावित्री मीरा हो,
अग्नि परिक्षा नारी की हो।
“नारी की गाथा नारी की
पहचान बखान कर रहा
इतिहास है आज”

परिचय : किरण विजय पोरवाल
पति : विजय पोरवाल
निवासी : सांवेर रोड उज्जैन (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : बी.कॉम इन कॉमर्स
व्यवसाय : बिजनेस वूमेन
विशिष्ट उपलब्धियां :
१. अंतर्राष्ट्रीय साहित्य मित्र मंडल जबलपुर से सम्मानित
२. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन से सम्मानित
३. राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर द्वारा “साहित्य शिरोमणि अंतर्राष्ट्रीय समान २०२४” से सम्मानित
४. १५००+ कविताओं की रचना व भजनो की रचना
रूचि : कविता लेखन, चित्रकला, पॉटरी, मंडला आर्ट एवं संगीत
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु  राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈…  राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *