Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

दर्द मिटा दूँगा

डॉ. राजीव डोगरा “विमल”
कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
********************

तेरे दर्द को अल्फ़ाज़ दूंगा
मत सोच तू अकेला हैं
हर कदम पर तेरा साथ दूंगा।

दर्द का समुंदर जो तेरे अंदर
नित्य रफ़्ता-रफ़्ता बहता है
उसको भी एक दिन किनारा दूंगा।

जिस ख़ामोशी में समा रखा है
छटपटाता तूने दर्द अपना
उसको भी एक दिन आवाज़ दूंगा।

एक शमां जो तूने रौशना रखी है
खुद को ही मर मिटाने को
बुझा उसको एक दिन तुम्हें
अपने गले लगा लूंगा।

जो अश़्क बहाते हो तुम
चोरी-चोरी बैठे किसी कोने में
उनको पोंछकर तेरे चेहरे पर
जादू सी मुस्कराहट ला दूँगा।

परिचय :-  डॉ. राजीव डोगरा “विमल”
निवासी – कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
सम्प्रति – भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *