Saturday, September 19राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

उसे राजा बनाना होगा

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

गधे को गधा मत बोलो,
वह भी प्यार का हकदार है,
उसकी भी अपनी दुनिया,
उसकी अपनी सरकार है।

इज्जत अगर न दोगे तुम,
इज्जत कहाँ से पाओगे,
दिन-रात खटते रहोगे,
और “गधा” कहलाओगे।

गुस्से से भर जाओ तो,
गुस्सा बाहर निकालो जी,
मन फिर भी शांत न हो तो,
गधों की परेड करा लो जी।

राजनीति में आने का,
सब गधों को अधिकार है,
क्या जंगल, क्या ये समाज,
सबको यह स्वीकार है।

बंदर-भालू को मदारी,
इशारों पर नचवाता है,
लेकिन स्वाभिमानी गधे को,
वह कभी नहीं झुकाता है।

जंगल-भक्ति दिखलाने को,
सब पशुओं को आना होगा,
अगर चढ़ जाए भक्ति सिर पर,
गधे को राजा बनाना होगा।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *