Tuesday, June 23राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पर्यावरण पर प्रहार

ललित शर्मा
खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
********************

मत करो प्रकृति पर
प्रदूषण से प्रहार,
करो मत प्रदूषण से
मोहमाया,
न बनो मित्र, यार
प्रकृति पर भरती जख्म
प्रदूषण
कितना बुरा
कितना बदरंग

पर्यावरण पर प्रहार से
प्रकृति की स्वच्छता में
हरियाली साफ गुल
वायुमंडल पर
प्रदूषण का
तेजतर्रार तीखा हमला,

प्रकृति में
प्रदूषण का घुलता
खतरनाक विषैला जहर
वृहत दमघोंटू
प्रदूषण परिवार में
जानलेवा नाशक जहर,

नष्ट करता जीवन
क्यों फिर
प्रदूषण को
खुला निमंत्रण,

घनिष्टता फिर क्यों ?
सचेतक फिर भी नहीं, क्यों ?
शुद्ध पर्यावरण की चाहत
जीवन जीने में,
जागरूक फिर भी नहीं क्यों ?

जागना तो होगा
आज नहीं तो कल
थाम लो प्रदूषण का खतरा,
वरना जीवन सुरक्षित बचेगा
न आज फिर आने वाले कल

परिचय :- ललित शर्मा
निवासी : खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
संप्रति : वरिष्ठ पत्रकार व लेखक
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *