
डॉ. किरन अवस्थी
मिनियापोलिसम (अमेरिका)
********************
संविधान की परिभाषा ही
जब नेता न अपना पाया
संविधान की आत्मा को
लहर लहर संसद में लहराया।
अपहरण हुआ तब संविधान का
जब मूलमंत्र ‘समता’ को दबा डाला
दस वर्षों के आरक्षण, अल्पसंख्यक को
वोटों का हथियार बना डाला।
एक देश एक विधान
से बना संविधान
देश को तोड़ा जातिगत जनगणना ने
कैसे ‘समता’ लागू हो
कितना रक्षित है ‘संविधान’?
सत्तर वर्षों का आरक्षण भी
गृहविहीन, भूखे प्यासे
अधवसनों को
भोजन पानी छत की छाया
न दे पाया , न दे पाया
नब्बे रखें जेब में अपने
दस में निर्बल को बहलाया।
लागू हो सब पर समान विधान
इस धारणा से बना संविधान
पर रिश्वत की लूट मची
कहां आत्मा शपथ और निष्ठा की
कहां बचा है संविधान???
भ्रष्टाचार विरोधी कानून कड़ा
नही कोई बनकर आया
आतंकी, अधिवक्ताओं की सांठगांठ से
गद्दार वकीलों के बल पर
छोड़े गये देशद्रोही,अपराधी
क्या निर्बल को बलवान बना पाया?
कितना रोया संविधान …
अब संविधान खतरे में ?
वह तो पहलै से घायल है
पालन हुआ कब ‘समता’ का
कहां धनी, निर्धन,सब धर्मस्थलों में
‘समान विधान’ का नियम बना ?
झरझर बहे संविधान के आंसू…
नोट- मैंने स्वयं पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को टीवी पर सुना था कि ‘सरकार से एक रुपया जाता है तो उस व्यक्ति तक १० पैसे पहुंचते हैं।
परिचय :- डॉ. किरन अवस्थी
सम्प्रति : सेवा निवृत्त लेक्चरर
वर्तमान निवासी : मिनियापोलिस, (अमेरिका)
शिक्षा : एम.ए. अंग्रेजी, एम.ए. भाषाविज्ञान, पी.एच.डी. भाषाविज्ञान
सर्टिफिकेट कोर्स : फ़्रेंच व गुजराती।
सम्प्रति : आप राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच अमेरिका शाखा की अध्यक्षा है।
पुनः मैं अपने देश को बहुत प्यार करती हूं तथा प्रायः देश भक्ति की कविताएं लिखती हूं जो कि समय की मांग भी है। आजकल देशभक्ति लुप्तप्राय हो गई है। इसके पुनर्जागरण के लिए प्रयत्नशील हूं।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।
कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

