Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

देश संविधान से चलता है

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

बताओ देवतुल्य अपना
जहर कहां रखते हो,
उड़ेल उड़ेल क्यों
नहीं थकते हो,
रह रह फिजां में
विष घोल देते हो,
माजरा समझे बिना
कुछ भी बोल देते हो,
अधिकार हनन
बिना भी चिल्लाते हो,
दूसरों का हक़
बेदर्दी से खाते हो,
बचा खुचा खुरचन
भी डालते हो खुरच,
क्या डर नहीं लगता
हो न जाये अपच,
क्या जहां और देश
आपके लिए बना है,
हैवानियत कर
क्यों सीना तना है,
देखो अपना लेकर
बैठे हो संपूर्ण आरक्षण,
किस बात से आ रहा
हीनता वाला लक्षण,
कुंडली हर जगह है
तो करो सबका रक्षण,
कर्तव्य भूल कर रहे हो
भक्षण पर भक्षण,
हां आपकी पीड़ा
इसलिए है कि
व्यवस्थाई नियम
खुद नहीं बनाये हो,
अपने अनुसार व्यवस्था
न होने पर बौखलाये हो,
अच्छा बता दो औरों को
कितना सम्मान देते हो,
अस्पृश्यता की नजर
रख इम्तिहान लेते हो,
आपके भ्रामक नजरिये से
किसी का खून खौलता है,
आपकी सोच
अपने लाभ की
तराजू से हर
बात तौलता है,
यदि समता समानता
व्यवहार में
आ चुकी है तो
सबको बताओ,
या फिर हिराकत
की नजर रखने वाले
अपने खून वालों
को समझाओ,
यहां नहीं तुम्हारा
विधान चलता है,
देश में सिर्फ
संविधान चलता है।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष प YouTubeर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *