Tuesday, November 17राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

देश के फ़ौजी

इंद्रजीत सिहाग “नोहरी”
गोरखाना, नोहर (राजस्थान)
********************

शीश पे पगड़ी हिमालय सी अटल विधान है,
सरहदें पुकारती हैं जब जाग उठता तूफ़ान है।

काल भी थर्रा उठे जिस वीर की हुंकार से,
दुश्मनो की रूह काँपे देश के तलवार से।

गोलियों की बौछार में जो चट्टान बनके डटें,
आंधियों के दौर में भी राह से कभी न हटें।

खून की हर एक बूंद से लिख रहा जो शौर्य है,
हर तिरंगे की कसम, वो फौजी अमिट सूर्य है।

धधकती रेत हो या फिर बर्फ की चादर जमी,
देश के इस वीर को ना हौसलों की है कमी।

तोप के गोलों के आगे सीना तानकर खड़ा,
शत्रु का हर एक वार पल में जो है चीरता।

मातृभूमि के चरण में प्राण अपने वार दें,
शत्रु के अरमान सारे पल में ही यह मार दें।

इतिहास के पन्नों पे अमर जिसका निशान है,
देश के फ़ौजियों पर भारत को अभिमान है!

परिचय :-  इंद्रजीत सिहाग “नोहरी”
उपनाम : “नोहरी”
पिताजी का नाम : श्री भानीराम सिहाग
माताजी का नाम : कांता देवी
अर्धांगिनी का नाम : माया देवी
जन्म दिनांक : १३/०७/१९९१
सम्प्रति : शिक्षक
शिक्षा : दो बार स्नातकोत्तर, बीएड
निवासी : गोरखाना तहसील नोहर ज़िला- हनुमानगढ़ (राजस्थान)
प्रकाशित रचनाएं : “समरसता के अग्रदूत” साझा काव्य संकलन मुख्य सम्पादक, “सृजन सागर के मोती” साझा काव्य संकलन उपसंपादक, “इंद्र का जाल” प्रकाशन ज़ारी… वर्तमान में विश्व हिंदी सृजन सागर मंच के बतौर अध्यक्ष
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *