
सुषमा शुक्ला
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
(श्रृंगार रस)
घूंघट की आड़ में झुकीं वे मृगनयनी आँखें,
लज्जा की चाँदनी में सजे अनगिनत मधुर सपने।
पलकों की ओट में प्रेम का सागर लहराता,
हर चितवन प्रियतम के मन में मधुर राग जगाता।
सिंदूरी भोर-सा मुख, मुस्कानों का मधुमास,
घूंघट की हर सिलवट में बसता जीवन का उल्लास।
नयनों में नवजीवन के रंगीन चित्र सँवरे,
हर धड़कन कहती- साथ रहें हम जन्मों-जन्म भरे।
लाज से झुकी पलकें, अधरों पर मौन कहानी,
मन में प्रीत के दीप जले, महकी जीवन-रानी।
सपनों की डोली लेकर आई नव अनुरागिनी,
स्नेह, समर्पण, विश्वास बनी घर-आँगन की रागिनी।
घूंघट की आड़ नहीं, मन का अनुपम श्रृंगार,
जहाँ प्रेम की भाषा बोले हर कोमल व्यवहार।
जब उठे घूंघट की कोमल डोरी, मुस्काए सारा संसार,
लज्जा, प्रेम और सौंदर्य मिल रच दें जीवन का मधुर त्योहार।
परिचय :- सुषमा शुक्ला
जन्म : २५ अप्रैल
निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : एमए राजनीति शास्त्र बरकतुल्लाह भोपाल विश्वविद्यालय
लेखन विधा : कविता, हायकु, पिरामिड, लघु कथा
लेखन : लेखन के क्षेत्र में कोविद में जीवनसाथी की प्रेरणा से लेखन का कार्य शुरू किया। धर्म और संस्कृति इन मंचों पर काव्य गोश्तियां संचालन किया मनपसंद हास्य कला साहित्य मंच पर कम से कम १२५ बार संचालन किया,, और चार बार अध्यक्ष पद प्राप्त किया। इन सभी संस्थाओं से अब तक कुल मिलाकर १२५ सम्मान पत्र प्राप्त हुए।
विशेष : नाइजीरिया में, लागोस शहर में हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार किया। अफ्रीका के आबिदजान शहर में हिंदी विश्व दिवस पर हिंदी के बावत भूषण और एक छोटी सी कविता पढ़ने का भारतीय दूतावास इंडियन एंबेसी में शुभ अवसर प्राप्त हुआ। तात्कालीन भारतीय राजदूत डॉक्टर राजेश रंजन के हाथों ससम्मान १०,००० सीफा राशि आबिदजान की मुद्रा, जिसे स्थानीय भाषा में सीफा कहा जाता है प्रदान की गई।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻



