
आशा शर्मा
धरमपुरी, इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
मैंने ओढ़ी चदरिया हरि रंग की,
मैं तो सतगुरु मिलन मनाऊंगी।
सखी री मैं तो सतगुरु मिलन मनाऊंगी।
प्रेम को रंग, प्रीत की पाती,
भक्ति गुलाल लगाओ नर नारी।
हो… मै तो मन मंदिर को सजाऊंगी।
सखी री मैं तो सतगुरु मिलन मनाऊंगी।।
ज्ञान शलाका अंजन भर-भर,
डाल रहे गुरु, मिटा तिमिर सब।
हो… मैं तो ज्ञान के दीप जलाऊंगी।
सखी री मैं तो सतगुरु मिलन मनाऊंगी।।
काम, क्रोध, मद, लोभ लुटेरे,
ये विवेक मानव का हर ले।
हो… मै तो ज्ञान के तीर चलाऊंगी।।
सखी री मैं तो सतगुरु मिलन मनाऊंगी।।
गुरु ही जग में “आशा” बंधावै,
आत्मानंद का बोध करावै।
हो… मैं तो “गुरु चरण कमल बलि जाऊंगी।
सखी री मैं तो सतगुरु मिलन मनाऊंगी।।
मैंने ओढ़ी चदरिया हरि रंग की,
मैं तो सतगुरु मिलन मनाऊंगी।।
आली श्री मैं तो सतगुरु मिलन मनाऊंगी।।
परिचय : आशा शर्मा
पति : श्रीहनुमान प्रसाद शर्मा
निवासी : धरमपुरी सांवेर रोड इंदौर (मध्य प्रदेश)
सम्प्रति : शिक्षिका हायरसैकैंडरी स्कूल
साहित्यिक परिचय : कविता, भजन, लघुकथा, लेख, आदि विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं। शिक्षण कार्य में निबंध लेखन किया है।
अन्य : विश्व रचनाकार मंच, शारदा साहित्य मंच, मनपसंद हास्य योग कला साहित्य मंच, शब्दसागर समूह, शुभ संकल्प समूह, आदि मंचों पर निरंतर लेखन कार्य। एवं पूर्व में आडियो कैसेट के लिए लेखन। अंतरराष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अयोध्या मंच, पर संचालन, शुभ संकल्प समूह प्रकाशन से एवं अनेक मंचों से श्रेष्ठ लेखन के लिए सम्मानित।
प्रकाशन : “मैं कणिका मेरी कथा” आत्मकथा का प्रकाशन।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।
कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻















