Monday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मोदी जी के जन्मदिवस पर

प्रेम नारायण मेहरोत्रा
जानकीपुरम (लखनऊ)
********************

जिस मां ने ये लाल जना है,
उन चरणों में नमन हमारा।
ऐसा पालन किया पूत का,
उसने सबकुछ राष्ट्र पे वारा।
जिस मां ने…

घर छोड़ा, परिवार भी छोड़ा,
एक झोला ले निकल पड़ा वो।
मानव सेवा ध्येय था उसका,
उस पर ही बस अडिग रहा वो।
ईश्वर रीझ गया सेवा से,
प्रतिपल उसको दिया सहारा।
जिस मां ने…

आज *लाल* का जन्मदिवस है,
सब मिल प्रभु से अरज लगाए।
उसके सब संकल्प सफल हों,
सभी विरोधी मुंह की खाएं।
सबका साथ विकास सभी का,
उसका है बस एक ही नारा।
जिस मां ने…

भारत विश्व गुरु बन जाए,
ये बस *मोदी* कर सकता है।
जो निष्काम भाव सेवक हो,
उसके आगे जग झुकता है।
*हीरा* मां तेरा सपूत है,
नभमंडल में ध्रुव सा तारा।
जिस मां ने…

परिचय :- प्रेम नारायण मेहरोत्रा
निवास : जानकीपुरम (लखनऊ)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *