Wednesday, October 28राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मैया का दरबार

डॉ. संध्या शुक्ल ‘मृदुल’
मंडला (मध्य प्रदेश)

********************

कितना प्यारा कितना न्यारा
मैया का ये दरबार
तेरी हो रही जय जयकार

लाल चुनरियां लाल ही फरिया
लाल तेरा है श्रृंगार
तेरी महिमा है अपरंपार

दम दम दम के तेरी बाली
उस पर लट काली
तेरी महिमा है बड़ी न्यारी

कभी दुर्गा और कभी काली
रूप धरे है विकराल
तेरा हृदय बहुत विशाल

भक्तों के मन में है बसती
तू दुष्टों की काल
माँ का सांचा है दरवार

निर्धन हो चाहे हो धनवान
करें सबका बेडा पार
माँ करती सबको निहाल

खड्ग खप्पर मुंड माल धारी
करती है सिंह सवारी
माँ लगती बड़ी प्यारी

कन्या रुप में आकर मैया
भक्तों को दरश देती
माँ अद्भुत है तेरी शक्ति

जो भी तेरे दर पर आता
खाली हाथ न वो जाता
माँ का वो वरदान है पाता

कितना प्यारा कितना न्यारा
मैया का ये दरवार
तेरी हो रही जय जयकार

परिचय :- डॉ. संध्या शुक्ल ‘मृदुल’
निवासी : मंडला (मध्य प्रदेश)
सम्प्रति : प्रदेशाध्यक्ष- अखिल भारतीय हिंदी सेवा समिति म प्र., जिला संयोजक- मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति मंडला।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *