
डॉ. विजय गुप्ता “मुन्ना”
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
********************
(ताटंक)
मानो तो मैं गंगा मां हूँ, बरसों से जलसा भाया।
पावन नहीं मानते जो कुछ, बस बहता पानी लाया।
गीत गानों से प्राप्त प्रेरणा, ने रंग सदा दिखलाया।
जो मियाद नक्सली दिमागी, केवल मिटने इतराया।
झूठ सोते को जगाने में, व्यर्थ यत्न करवाते हैं।
भव्य विराट नूतन बदलाव, जिनको नहीं सुहाते हैं।
फौरन छोड़ा सुंदर कहना, भारी विरोध लाते हैं।
विकास राह की नई लाइन, हदें पार कर जाते हैं।
सही तथ्य को झूठ दिखावा में अंतर्मन बहलाया।
मानो तो मैं गंगा मां हूँ, बरसों से जलसा पाया।
पावन नहीं मानते जो कुछ, बस बहता पानी लाया।
अब ए आई खिलौने थाम, सच झूठ मिंजरा होता।
जनता को गुमराह कराने, षडयंत्र पिंजरा होता।
एक निर्णय सबूत गवाही, पक्ष विपक्ष समक्ष होता।
तभी हर विरोध फैसला भी, सुप्रीम निर्णय से होता।
समय रहते सबूत जुटाने, का खयाल क्यूँ ना आया।
मानो तो मैं गंगा मां हूँ, बरसों से जलसा भाया।
पावन नहीं मानते जो कुछ, बस बहता पानी लाया।
श्री राम जन्म स्थल अयोध्या, त्रेता दृश्य सजाता है।
आस्था विश्वास भक्त यात्री, अवध नगरी बुलाता है।
जो एक वर्ष में दस करोड़, भक्त गिनती बताता है।
वर्ष दर वर्ष रोशन दीपक, नए रिकॉर्ड बनाता है।
जश्न ए दिवाली भारत में, सनातन प्रेम झलकाया।
मानो तो मैं गंगा मां हूँ, बरसों से जलसा भाया।
पावन नहीं मानते जो कुछ, बस बहता पानी लाया।
गीत गानों से प्राप्त प्रेरणा, ने रंग सदा दिखलाया।
जो मियाद नक्सली दिमागी, केवल मिटने इतराया।
परिचय :- डॉ. विजय कुमार गुप्ता “मुन्ना”
जन्म : १२ मई १९५६
निवासी : दुर्ग छत्तीसगढ़
उद्योगपति : १९७८ से विजय इंडस्ट्रीज दुर्ग
साहित्य रुचि : १९९७ से काव्य लेखन, तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल जी द्वारा प्रशंसा पत्र
काव्य संग्रह प्रकाशन : १ करवट लेता समय २०१६ में, २ वक़्त दरकता है २०१८
राष्ट्रीय प्रशिक्षक : (व्यक्तित्व विकास) अंतराष्ट्रीय जेसीस १९९६ से
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

