Monday, November 23राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

विचारों का भटकाव

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

बहुजनों की उठती आवाज़ें,
तुमको क्यों बेचैन करती हैं?
हक़, सम्मान और
स्वाभिमान की बातें,
क्यों सोच तुम्हारी
उलझन भरती हैं?
बहनजी के संघर्षों को,
तुमने शब्दों में ही तौला,
इतिहासों की गहराई छोड़ी,
सिर्फ़ उपहास का रंग घोला,
जिसे भटकना कहते हो तुम,
वो अपने पथ का राही है,
जिसे तुम्हारी सोच न समझे,
वो भी सच का दावेदार है,
हर तंज़ तुम्हारी जीत नहीं,
हर मौन हमारी हार नहीं,
विचारों से जो टकराते हैं,
वो दुश्मन हर बार नहीं,
ज़रा आईना देखो साहब,
किसका नज़रिया डोला है?
जिसे भटका हुआ कहते हो,
कहीं सच ने तुम्हें
तो नहीं टोला है?
विचारों को विचार से काटो,
अपशब्दों से क्या हासिल है?
लोकतंत्र में सबकी आवाज़ है,
यही असली मंज़िल,
असली साहिल है।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *