Sunday, November 29राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

आंखों से आंखों तक

13धरमपुरी, इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************

कभी-कभी हृदय में
भाव उद्घाटित होते हैं।
उबाल सा आता है,
शब्द मौन होते हैं।
कहने को बहुत कुछ है,
पर होंठ बंद होते हैं।
चेहरा सुर्ख लाल है,
पर भाव मौन होते हैं।
हृदय के गवाक्ष, झांकते हैं,
हर दृश्य को पर सुप्त होते हैं।
कठिन हो जाता है जब,
प्रतिकार करना, नैनों से बहकर
सब कुछ अश्रु कह देते हैं।
आंखों की भाषा,
आंखें ही जानती हैं।
जब वे किसी को हृदय के
गवाक्षों से पढ़ना चाहती हैं।
ये आंखें हैं, बहुत कुछ कहना,
सुनना, समझना और
पढ़ना भी जानती हैं।
आंखों की सहनशक्ति पर
प्रश्न चिन्ह मत लगाइए,
सहनशीलता चुके जाने पर भी,
ये बरसकर शीतल
होना भी जानती है
मानव शरीर का प्रवेश द्वार हैं,
आंखें अंतर्मन में
आंखों से प्रवेश करना,
और बहुत कुछ सहेजकर
रखना भी जानती हैं।
आंखों से पीना पिलाना,
प्रेम का प्रतिदान
बड़ा सुंदर प्रसंग है।
राधाकृष्ण केमौन प्रेम का,
रहस्य भी आंखों में ही है।
हर कोई बंधन जाता है,
जब प्रेम उमड़ता है।
हर कोई बह जाता है,
जब दर्द बहता है
आंखों से बाढ़ बनके।
यह आंखें हैं, आंखों से
समझो और मौन से
सब कह दो शब्द
सागर बन जाएंगे,
भाव भावों में मिल जाएंगे।

परिचय : आशा शर्मा
पति : श्रीहनुमान प्रसाद शर्मा
निवासी : धरमपुरी सांवेर रोड इंदौर (मध्य प्रदेश)
सम्प्रति : शिक्षिका हायरसैकैंडरी स्कूल
साहित्यिक परिचय : कविता, भजन, लघुकथा, लेख, आदि विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं। शिक्षण कार्य में निबंध लेखन किया है।
अन्य : विश्व रचनाकार मंच, शारदा साहित्य मंच, मनपसंद हास्य योग कला साहित्य मंच, शब्दसागर समूह, शुभ संकल्प समूह, आदि मंचों पर निरंतर लेखन कार्य। एवं पूर्व में आडियो कैसेट के लिए लेखन। अंतरराष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अयोध्या मंच, पर संचालन, शुभ संकल्प समूह प्रकाशन से एवं अनेक मंचों से श्रेष्ठ लेखन के लिए सम्मानित।
प्रकाशन : “मैं कणिका मेरी कथा” आत्मकथा का प्रकाशन।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *