नववर्ष की दस्तक
नील मणि
मवाना रोड (मेरठ)
********************
पुराना साल विदा ले गया
अनकही सीखें दे गया
कुछ आँसू कुछ मुस्कान
जीवन का नया विधान।
नववर्ष आया द्वार खड़ा
आँखों में सपनों की धूप
कहता है- चलो फिर से लिखें
अपने कल का सुंदर रूप।
बीते कल की भूलों से
अब लेना है बस ज्ञान
कड़वाहट को छोड़ चलें
मन में भर लें विश्वास।
हर दिन हो थोड़ा बेहतर
हर रिश्ता कुछ और गहरा
मेहनत सच्चाई करुणा से
सजाएँ भविष्य का सवेरा।
नववर्ष नहीं केवल तारीख
यह तो उत्सव संकल्पों का
रोज थोड़ा अच्छा करना-
बस यही संदेश नववर्ष का।
परिचय :- नील मणि
निवासी : राधा गार्डन, मवाना रोड, (मेरठ)
घोषणा : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।
प्रिय मित्र, शुभचिंतक एवं परिवारजन आप सभी को नववर्ष पर हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है इस अवसर पर आप को प्रेषित मेरी नई स्वरचित रचना लिंक ...






















