ये मौसमी बहारें
सरला मेहता
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
मौसम दे जाते संदेशें
नसीहतें भी हैं दे जाते
तालमेल रहे नियति से
इसका सबको भान रहे
बारी बारी से ये आते
सारे नियम निभाते हैं
आचरण से ही रहना है
ये सबको सीख दे जाते
गलतियाँ जो करोगे तुम
भोगना तुमको ही होगा
ये सारे बदलते मौसम
प्रकृति के साथ चलते हैं
झंझावात है आता
तरु सब काँपने लगते
हरित पल्लव सिहर जाते
भय से रुग्ण हो जाते
जो आया है उसे जाना
झरकर उपदेश दे जाते
ये सारे बदलते मौसम
प्रकृति के साथ चलते हैं
प्रस्फुटित नवकोपलें देखो
स्वागत नवसृजन का है
हलधर खेत में झूमे
नदियाँ मल्हार हैं गाती
सावनी बूंदे बरसकर के
खुशियाँ धरा पर लाती
ये सारे बदलते मौसम
प्रकृति के साथ चलते हैं
बसंत जब मुस्कुराता है
सुहाने सफ़र सा अहसास
माँ शारदे हो पुलकित
वीणा तान झंकृत हो
होता आल्हाद है चहुँ ओर
नई उम्मीदें जगती है
ये स...
























