पूनम
रामसाय श्रीवास "राम"
किरारी बाराद्वार (छत्तीसगढ़)
********************
कुंडलियां
पूनम की आई तिथी,
दिन है आज विशेष।
शिव की करलो साधना,
रहे नहीं कुछ शेष।।
रहे नहीं कुछ शेष,
भरे झोली जो खाली।
पूरण हो हर काम,
सदा आए खुशहाली।।
कहे *राम*कवि राय,
सभी को खुशियाॅं दें हम।
लेकर खुशी अपार,
आज आई है पूनम।।
पूनम की शुभ चाॅंदनी,
जगमग करे प्रकाश।
श्वेत धवल है रश्मियाॅं,
तम का करें विनाश।।
तम का करे विनाश,
सभी के मन को भाए।
नील गगन में आज,
रहें तारे हर्षाए ।।
कहे *राम*कवि राय,
जपो शिव शंकर बम-बम।
शिव जी का है वार,
तिथी पावन है पूनम।।
परिचय :- रामसाय श्रीवास "राम"
निवासी : किरारी बाराद्वार, त.- सक्ती, जिला- जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)
रूचि : गीत, कविता इत्यादि लेखन
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी ...























