तो क्या शान्त हो जायेगी?
निधि गुप्ता (निधि भारतीय)
बुलन्दशहर (उत्तरप्रदेश)
********************
कर दुर्योधन कर,
अपमान कुलवधू का....
तिरस्कार कुलगुरु का....
तो क्या शान्त हो जायेगी?
मन में धधकती ,
काम की ज्वाला,
ले दुर्योधन ले,
हस्तिनापुर भी ले...
इन्द्रप्रस्थ भी ले…...
तो क्या शान्त हो जायेगी?
मन में धधकती,
क्रोध की ज्वाला,
ना दे दुर्योधन ना दे,
पांच गांव भी ना दे....
सुईनोंक बराबर धरा
भी ना दे....
तो क्या शान्त हो जायेगी?
मन में धधकती,
लोभ की ज्वाला,
बना दुर्योधन बना,
श्री कृष्ण को बन्दी....
पांडवों को द्वन्दी......
तोक्या शान्त हो जायेगी?
मन में धधकती,
अहं की ज्वाला,
बांध दुर्योधन बांध,
पट्टी अंधेपन की नहीं....
अन्याय व छल-कपट की...
तो क्या शान्त हो जायेगी?
मन में धधकती,
मोह की ज्वाला,
सोच दुर्योधन सोच,
मिला क्या?जलाकर ज्वाला
काम,क्रोध,मद,लोभ,अहंकी
निर्दोषों का ...

























