Saturday, March 14राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

BLOG

चलो आज फिर मास्टरी कर लेता हूँ – भाग-1
आलेख

चलो आज फिर मास्टरी कर लेता हूँ – भाग-1

गिरेन्द्रसिंह भदौरिया "प्राण" इन्दौर (मध्य प्रदेश)  ******************** नोट- यह ज्ञान मेरे द्वारा हृदयंगम की गई अनुभूति और उसके मन्थन का निष्कर्ष है जो कई विद्वानों की मान्यताओं से भिन्न भी हो सकता है। इतर होने पर जिज्ञासु मुझसे सम्बन्धित विषय पर प्रश्न पूछ सकते हैं। कई जिज्ञासुओं ने जानना चाहा है कि - प्रश्न- देवनागरी लिपि में 'क','ख' 'ग' 'ज', 'प' आदि को अमात्रिक बताया जा रहा है क्या यह उचित है? उत्तर- "नहीं"। स्वर रहित वर्ण को ही अमात्रिक कहना सही है जैसे क्,ख्,ग्, आदि, किन्तु किसी वर्ण पर कोई भी स्वर होने पर वह मात्रिक हो जाता है। इसलिए क,ख,ग अमात्रिक नहीं हो सकते हैंं, क्योंकि इनमें अ स्वर मिला हुआ है। प्रश्न - सर ! अन्य मात्राओं की भाँति इन वर्णों पर कोई मात्रा (किसी स्वर का चिह्न) तो दिखाई ही नहीं दे रही है ? उत्तर- हमारी देवनागरी लिपि में सभी वर्णों की आकृति ...
जब मैं अमीर बना
कविता

जब मैं अमीर बना

दीपक अनंत राव "अंशुमान" केरला ******************** संकरी मिट्टी की झोपडी में, जहाँ चारों तरफ़ की दीवारें हमेशा अपने पसीनों की ख़ुशबू बिखेरती थीं, वहाँ मैं एक इंसान-बसा था। सोने-से रंग में हम एक-दूसरे को चमकाते भी थे, और बालों में ग़रीबी की धूल भी बिखरती थी। कालिख जमी चिमनी के पास, नज़रें टिकाकर मैं कुछ सवालों के जवाब तलाशा करता था। बचपन की मासूमियत में, तब कुछ सवालों के जवाब मिल भी जाते थे कुछ को चुपचाप सह लिया जाता था, कुछ उत्तर तो तर्क से क़रीब भी नहीं होते थे। और कुछ तो ऐसे थे, जिनका जवाब ढूंढते-ढूंढते उम्र गुज़र जाती थी। फिर भी उस कालिख लगे मिट्टी के दीये में मैंने जीवन को जाना, चखा था। अनुभवों से फटी- पुरानी चादर जैसी हमारे सपनों पर माँ की साड़ी का आँचल बिछा रहता सिर्फ़ उम्मीदों पर टिके मिट्टी के घरों के ऊपर पिता सी उस सूरज की दे...
बहना चालीसा
चौपाई

बहना चालीसा

अभिषेक मिश्रा चकिया, बलिया (उत्तरप्रदेश) ******************** ॥दोहा॥ स्नेह-सुमन सरसाइ बहै, राखी रस की धार। मंगल मूर्ति बहन रूप, बंधे प्रेम उपहार॥ अभिषेक वंदन करे, बहना चरणों धार। तेरे पावन प्रेम से, जीवन हो उजियार॥ ॥चालीसा (चौपाई)॥ जय बहना स्नेह की रानी। ममता रूपी जीवन वाणी॥ तेरी महिमा कौन बखाने। हर रिश्ते में प्रेम जगावे॥ बाल्यकाल में साथ निभाया। हर मुस्कान में दुख छुपाया॥ बचपन की तू राजकुमारी। भाई की तू रही सहारी॥ राखी बाँधे रख भाव पवित्रा। मन में बसती शक्ति चित्रा॥ रूठे तो खुद पास बुलाए। माँ जैसी ममता बरसाए॥ तू लक्ष्मी बन घर में आए। भाई के हित द्वार सजाए॥ तेरी हँसी सुखद सुनाई। मन में शांति करे समाई॥ तेरी आँखें स्वप्न सँवारे। तेरे आँसू दुख सब मारे॥ तू ही शक्ति, तू ही पूजा। तू ही सेवा, तू ही दूजा॥ तेरे बिना घर सूना लागे। भाई का र...
भाई बहन के प्रेम को वंदन
कविता

भाई बहन के प्रेम को वंदन

सोनल सिंह "सोनू" कोलिहापुरी दुर्ग (छतीसगढ़) ******************** वंदन ऐसे प्रेम को, जिस जैसा नहीं है दूजा। भाई बहन का प्रेम है ऐसा, जैसे हो कोई अजूबा। भाई बहन जो नोंक-झोंक, किया करते थे दिन रैन। एक दूजे से मिलने को, अब रहते हैं बेचैन। आये बहन पर आंच, भैया दुनिया से लड़ जाए। भाई पर जो आए खतरा, बहन चट्टान सी अड़ जाए। भाई दूज और रक्षाबंधन, दोनों पावन है त्यौहार। हर साल बढ़ता जाता, इससे भाई बहन का प्यार। दोनों का है प्रेम अनोखा, जिसका आदि न अंत। वंदन इनके प्रेम को, जो रहेगा अनादि अनंत। परिचय - सोनल सिंह "सोनू" निवासी : कोलिहापुरी दुर्ग (छतीसगढ़) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र क...
राखी तिहार
आंचलिक बोली

राखी तिहार

प्रीतम कुमार साहू लिमतरा, धमतरी (छत्तीसगढ़) ******************** छत्तीसगढ़ी कविता भाई बहिनी के सुग्घर मया दुलार! आगे संगी राखी पुन्नी के तिहार!! भाई हर बहिनी के करत हे अगोरा! बहिनी हर राखी के करत हे जोरा !! भाई के मया बहिनी ला बलावत हे!! राखी बांधे के बहिनी सुध लमावत हे! लाल, हरियर, न पिऊरा राखी बिसावत हे! भाई-बहिनी के मया पलपलावत हे!! गुलाल, चंदन ले बहिनी थारी सजाइस! आरती उतार के चंदन चोवा लगाइस!! राखी पहिरा के मिठाई ल खवावत हे! बहिनी हर भाई ले आशीर्वाद पावत हे!! राखी तिहार ला जूरमिल मनावत हे! सुख दुख के गोठ ल गोठियावत हे!! बहिनी कहिस चल मोला घर जाना हे! अवइया बछर लहूट अउ आना हे…!! परिचय :- प्रीतम कुमार साहू (शिक्षक) निवासी : ग्राम-लिमतरा, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़)। घोषणा पत्र : मेरे द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है कि मेरी यह रचना स्वरचित ए...
भ्रम का दल-दल
कविता

भ्रम का दल-दल

छत्र छाजेड़ “फक्कड़” आनंद विहार (दिल्ली) ******************** भ्रम भ्रम तो भ्रम है मति भ्रम दृष्टि भ्रम दिशा भ्रम भांति भांति के भ्रम नित्य छलते हैं भ्रम कारण-अकारण भ्रमित करते हैं मानव मन..... मन चंचल है बदलती रहती है मन की दशायें कभी गम तो कभी खुशी कभी ईर्ष्या को कभी तुष्टि कभी प्रेम तो कभी नफरत कभी ग्लानि तो कभी लगाव कभी उद्वेग तो कभी उन्माद कभी क्रोधावेश तो कभी कामावेश नाना रकम के प्रपंच जीवन में भ्रमित करते हैं मानव मन...... मन सदा ही रहा है सुविधावादी जब संगम होता है स्वार्थ और सुविधा का मजबूर करता है मन को बदलने को सात्विक राहें और फिर मन चाहे-अनचाहै लगता है दौड़ने आपराधिक मार्ग पर दिग्भ्रमित मन करने लगता है अकरणीय शांत करने को अपने महत्वाकांक्षी अहम् को होने लगता भ्रमित फिर मानव मन..... शोणित प्रबल कंपन संवेदनह...
चन्द्रयान
कविता

चन्द्रयान

संजय वर्मा "दॄष्टि" मनावर (धार) ******************** सीढ़ी पर चढ़कर ढूंढ़ता हूँ बादलों में छुपे चाँद को पकड़ना चाहता हूँ चंदा मामा को बचपन में दिलों दिमाग में समाया था। लोरियों, कहानियों में रचा बसा था माँ से पूछा की चंदा मामा अपने घर कब आएंगे ये तो बस तारों के संग ही रहते है ये स्कूल भी जाते या नहीं अमावस्या को इनके स्कूल की छुट्टी होती होगी। तभी तो ये दिखते नहीं माँ ने आज खीर बनाई इसलिए मामा को खीर खाने बुलाने के लिए सीढ़ियों पर चढ़ कर देखा मामा का घर तो बहुत दूर है। माँ सच कहती थी चंदा मामा दूर के पोहे पकाए ... मैं बड़ा हो के चन्द्रयान में जाऊंगा जैसे गए थे निल आर्मस्ट्रांग तब माँ के हाथों की बनी खीर का न्यौता अवश्य दूंगा। परिचय : संजय वर्मा "दॄष्टि" पिता : श्री शांतीलालजी वर्मा जन्म तिथि : २ मई १९६२ (उज्जैन) शिक्षा : आय टी आय निवासी : मनावर, ...
बचपन की मस्ती
कविता

बचपन की मस्ती

श्रीमती क्षिप्रा चतुर्वेदी लखनऊ (उत्तर प्रदेश) ******************** माँ का आंचल पिता के कंधों का सफर कितना प्यारा था, किस्से कहानियां का दौर था, ऐसा अनमोल बचपन हमारा था! छोटी सी बात पर रूठना-चिल्लाना था, फिर कट्टी कर खुद ही मान जाना था! वो सुनहला सफर था बचपन सुहाना था! आंगन में नीले अम्बर तले नानी कहानियां सुनाती थी, भूत के झूठ-मूठ के किस्से से वो भी डर जाती थी ! छपाक-छपाक बारिश में कीचड़ उड़ाते मिट्टी और कीचड़ का उबटन लगाते ना माँ के डांट की चिंता ना पापा के गुस्से की फ़िकर थी, स्कूल की छुट्टी का उत्सव मनाते थे!! वो बचपन की मस्ती, मासूमियत की बस्ती थी, सराबोर बारिश में खुद को भिगोते मिट्टी से सने कपड़ों में थके माँ की गोद में ही सो जाते थे, अम्माँ की लोरी पापा भी गुनगुनाते थे! पेड़ों की डालों का झुला बनाते, गिल्ली-डंडे और ...
बाबा महाकाल
भजन

बाबा महाकाल

कमल किशोर नीमा उज्जैन (मध्य प्रदेश) ******************** बम भोला बम भोला कालों के काल। डम् डम् डमरू वाले मृत्युंजय महाकाल। बम भोला… जटा में गंग धारा है शशि धरे है भाल। ग्रीवा में भुजंग संग रुद्राक्ष की माल। बम भोला… कंठ में हलाहल है त्रिलोचन में ज्वाल। भस्म रमैया भूतेश्वर के अंग वस्त्र है खाल। बम भोला… त्रिशूल अंकुश बाबा का तीन लोग की चाल। तीनों लोक अधीन है पृथ्वी, नभ, पाताल। बम भोला… स्वयं सिद्ध, स्वयंभू है सिद्धेश्वर महाकाल। समाधि में लीन रहते हैं बाबा सालो साल। बम भोला… साक्षात् शिव रुप है ज्योतिर्लिंग महाकाल। छबि अर्द्धनारीश्वर की लगे बेमिसाल। बम भोला… भोले शम्भु भोलेनाथ भोलेश्वर महाकाल। शरण में तेरी आए बाबा अब तू ही सम्भाल। बम भोला… परिचय :- कमल किशोर नीमा पिता : मोतीलाल जी नीमा जन्म दिनांक :१४ नवम्बर १९४६ शिक्षा : एम.कॉम, एल.एल...
जंगल राज
आंचलिक बोली, कविता

जंगल राज

अशोक कुमार यादव मुंगेली (छत्तीसगढ़) ******************** (छत्तीसगढ़ी बोली) शेर ह बनके महाराजा, जनता मन ल डहे ल धरलिस। तुमन ल जियन नइ देवंव, उबक के कहे ल धरलिस।। कोने भड़कावथे तोला, काखर बात-बिगित ल माने हस। जातरी आ गेहे तोर परबुधिया, बर्बाद करे बर ठाने हस।। बंद कर दिस स्कूल ल, कहिथे पढ़-लिख के का करहू। अदि शिक्षा पा जहु त, अपन अधिकार बर तुम लड़हू।। नौकरी नइ खोलत हे एकोकनिक, बेरोजगार हें परेशान। पढ़त-पढ़त कई साल बितगे, बुढ़वा होगें हें नवजवान।। जीवन भर सेवा देवइया मन ल, नइ मिलय जुन्ना पेंशन। सेवानिबृत्त होय म कुछु नइ मिलय, फेर बुता के हे टेंशन।। गरीब के घर बिजली नइ जलय, जलही कंडिल, चिमनी। छूट नइ मिलय बिजली बिल म, नगतहा पईसा ह बढ़ही।। खुलगे दारु भट्ठी संगवारी हो, पियव मन भर के सब दारु। समाज हो जय भले खोखला, नाचव अउ गावव समारु।। लुट मचे हे जंगल राज म, जनत...
नमामि शिवम्
कविता

नमामि शिवम्

सूर्यपाल नामदेव "चंचल" जयपुर (राजस्थान) ******************** नमामि सत्य सुंदरम, नमामि चन्द्रधारणाम। नमामि त्रिलोक त्रिलोचनम्, नमामि नमामि शिव शिवम्।। सत्य शिव सुंदरम, सत्य शिव सुंदरम।। समस्त् पाप खंडनं, समस्त् लोक पोषणं। सत्य ही शिवम् शिवम् , शिवकृपा जनम जनम।। सत्य शिव सुंदरम, सत्य शिव सुंदरम।। समस्त दोष शोषणं, युतं सुखैक दायकं। निकाम काम दायकम्, नमो नमो शिवो शिवम्।। सत्य शिव सुंदरम, सत्य शिव सुंदरम।। त्वमेव ही कृपाकरम, त्वमेव ही सुखाकरम। गरल कंठ सुशोभितम्, नमामि नमामि मस्तकम।। सत्य शिव सुंदरम, सत्य शिव सुंदरम।। परिचय :- सूर्यपाल नामदेव "चंचल" शिक्षा : एम ए अर्थशास्त्र , एम बी ए ( रिटेल मैनेजमेंट) व्यवसाय : उद्यमी, प्रबंधन सलाहकार, कवि, लेखक, वक्ता निवासी : जयपुर (राजस्थान) । घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरा यह रचना स्वरचित ...
अरे वो फुटबॉल
कविता

अरे वो फुटबॉल

राजेन्द्र लाहिरी पामगढ़ (छत्तीसगढ़) ******************** कभी इस पैर से तो कभी उस पैर से ठोकर मारे जाते वो फुटबॉल, कभी आया है अपनी मान सम्मान का ख्याल, या फिर लुढ़कना ही रह गया है तुम्हारा काम, भूलकर अपने भविष्य का अंजाम, अपने लिये भीड़ तो लाते हो, पर अपने हृदय का दर्द क्यों नहीं दिखाते हो, दो टीमों के बीच पिस रहे हो, क्या लात पड़ने की खुशी का चंदन घिस रहे हो, तुमने कभी सोचा है कि तुम्हारे बिना इन खिलाड़ियों का हर मूवमेंट खेल अधूरा है, या फिर लतखोर बन लुढ़क रहे सिर्फ इसलिए कि चढ़ चुका मन मस्तिष्क पर किसी का धतूरा है, भूल रहे हो कि लात तुम खा रहे और इनाम कोई और पा रहा है, अपनी खेल कौशल की बात कर वो मदमस्त हो झूमा जा रहा है, तुम्हारे चुप रहने या खुश रहने से तुम्हारी बिरादरी के अन्य फुटबालों पर क्या बीत रही होगी क्या प्रभाव पड़ रहा होगा, कौन कहां मर ...
कल का पता नहीं
ग़ज़ल

कल का पता नहीं

निज़ाम फतेहपुरी मदोकीपुर ज़िला-फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) ******************** वज़्न- २२१ २१२१ १२२१ २१२ अरकान- माफ़ऊल फ़ाइलात मुफ़ाईल फ़ाइलुन जो आज तेरा सच वही कल का पता नहीं। देखा हो जिसने कल कोई ऐसा मिला नहीं।। जितना मिला बहुत है ज़ियादा करोगे क्या। कुछ ले के जाते क़ब्र में इंसाॅं दिखा नहीं।। कल पर न छोड़ कुछ भी जो करना है कर अभी। आ जाए कब बुलावा कोई जानता नहीं।। दौलत तेरी तेरी नहीं शोहरत नहीं तेरी। बस इक वहम था तेरा जो मर कर रहा नहीं।। साथी बहुत थे जीते जी तनहा है क़ब्र में। दो गज़ ज़मीं है गहरी कोई दूसरा नहीं।। आगे से पीछे आ गए कब पीछे चलते हम। आई है अक़्ल देर से जब कुछ बचा नहीं।। इक वक़्त था निज़ाम वो तेरा उरूज था। पीछे हो आज रहनुमा अपना चुना नहीं।। परिचय :- निज़ाम फतेहपुरी निवासी : मदोकीपुर ज़िला-फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) भारत शपथ : मेरी कविताएँ और...
जीत जाओगे एक दिन
कविता

जीत जाओगे एक दिन

शिवदत्त डोंगरे पुनासा जिला खंडवा (मध्य प्रदेश) ******************* अपनी मुश्किलों से जो लड़ रहे हो तो जीत जाओगे एक दिन! अगर तुम बारीकियों को पकड़ रहे हो तो सीख जाओगे एक दिन !! हौसले से मंजिल पर बढ़ रहे हो तो जीत जाओगे एक दिन !! समय की हवा उस रुख में बहने लगेगी जिस दिशा में तुम होगे ! खुशियों की परछाईयाँ पीछे चलने लगेगीं जिस जगह पे तुम होगे ! साफ नीयत से काम करोगे तो काम भी तुम पर मरेंगे !! अगर ज़मी-आसमां एक कर रहे हो तो जीत जाओगे एक दिन !! ख़ामोशी के संग भी तुम ख़ामोश मत रहना !! हुस्न के नशे में हर दम मदहोश मत रहना !! अपनों को गैर मत करना गैरों से बैर मत करना !!!! हुस्न इक निकासी है आत्मज्ञान सर्वव्यापी है ये बात जो समझ रहे हो तो जीत जाओगे एक दिन ! अपनी मुश्किलों से जो लड़ रहे हो तो जीत जाओगे एक दिन !! परिचय :- शिवदत्त डोंगरे (भूतपूर्...
जब नेह घुला हो बातों में
कविता

जब नेह घुला हो बातों में

संजय कुमार नेमा भोपाल (मध्य प्रदेश) ******************** इत्र नहीं मिलता जग में, दोस्ती को महकाने का। जब नेह घुला हो बातों में, व्यवहार महकने लगता है। हो प्रीत परस्पर रिश्तों में, घर द्वार महकने लगता है। जब मित्र परिवारों से जुड़े तो, किरदार महकने लगता है। मित्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं स्वीकारें 🙏 परिचय :- संजय कुमार नेमा निवासी : भोपाल (मध्य प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिय...
महादेवा
भजन

महादेवा

प्रीतम कुमार साहू लिमतरा, धमतरी (छत्तीसगढ़) ******************** छत्तीसगढ़ी भाषा में भजन काल के महाकाल कहावय, शिव शंकर महादेवा भक्तनमन के भाग जागे जेन करे तोर सेवा। अंग म राख, भभूत चुपरे बईला म करें सवारी भूत, प्रेत अउ मरी मसान जम्मों तोर संगवारी।I दानी नइ हे तोर असन कस हे सम्भू त्रिपुरारी कतका तोर जस ल गावँव महिमा हे बड़भारी।I गंगा हर तोर जटा म साधे, कहाय तै जटाधारी बघुवा के तै खाल पहिरे जय हो डमरूधारी।I गणेश, कार्तिक तोर लाल कहावय पार्वती सुवारी तोर पउँरी म माथ नवावँय जम्मो नर, नारी।I असुर मन कतकोंन छलिस तोला सिधवा जान हलाहल के पान करइय्या नीलकंठ भगवान।I परिचय :- प्रीतम कुमार साहू (शिक्षक) निवासी : ग्राम-लिमतरा, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़)। घोषणा पत्र : मेरे द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। ...
न जाने कहाँ से कहाँ
कविता

न जाने कहाँ से कहाँ

मालती खलतकर इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** उदधी का उच्च उफान कूल की सीमा लाये जन जीवन को भिगोता वढता है प्यासी धरा की ओर वायु वेग भी साथ देता उदधी को जल पावन करने धरा को मानो सन्देश देते हम आ रहे है साथ-साथ। यह शायद प्रकृति की कारीगरी या जन-जीवन से खिलवाड मानव मन समझ नही पाता कहीं गिरीव्हर का गिरना कहीं गगन से श्याम मेघो का झांकना। शायद कह रहे है हे मानव अब तो सर्तक हो सम्भल जा नही तो प्रकृति का ताण्डव देख कैसा होता है एक क्षण मे न जाने कहाँ से कहाँ होगे सब। परिचय :- इंदौर निवासी मालती खलतकर आयु ६८ वर्ष है आपने हिंदी समाजशास्श्र में एम ए एल एलबी किया है आप हिंदी में कविता कहानी लेख गजल आदि लिखती हैं व आपकी रचनाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं मैं प्रकाशित होते हैं आप सन १९६८ से इंदौर के लेखक संघ रचना संघ से जुड़ी आप शासकीय सेवा से निमृत हैं पीछेले...
सच के उजाले
कविता

सच के उजाले

मित्रा शर्मा महू, इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** मुझे अब किसी की अनुमति लेना नहीं। मुझे अब किसी को साबित भी करना नहीं। मुझे दुनिया के लिए मुखौटे पहनने नहीं सच-सी ख़ूबसूरती और किसी चीज में नहीं। मेरे ज़िंदगी के अंधेरे सायों! मुझे डराओ नहीं ग़लतियों को अपनी बार -बार दोहराओ नहीं। मुझे अपने इस टूटे आईने को जोड़ना नहीं कुछ पाने के लिए, किसी को तोड़ना नहीं। मैं जैसी हूँ वैसी ठीक हूँ, ख़ुद को छुपाकर रखना नहीं दिखावे के ढकोसला में मुझे अब पड़ना नहीं। परिचय :- मित्रा शर्मा निवासी : महू (मूल निवासी नेपाल) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्...
रोटी की महिमा
कविता

रोटी की महिमा

प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे मंडला, (मध्य प्रदेश) ******************** भूख से बड़ी वेदना नहीं है यह तो समझो। मिल जाए रोटी यही कामना, यह तो समझो।। भूख तो मानव जीवन का ही है हिस्सा। पेट को भरने का ही तो है देखो सब किस्सा।। पेट भरा हो तो दुनिया लगती अति प्यारी है। भूख के आगे यह सारी दुनिया ही हारी है।। भूख ही तो दुनिया से देखो सारे पाप कराती है। भूख ही तो नित सारे यह संताप बढ़ाती है।। कहते हैं कि कभी भूखे भजन न होय गोपाला। सही बात है रोटी का ही तो सब गड़बड़झाला।। रोटी के आगे तो देखो सब कुछ ही बोना है। रोटी से ही उजला लगता घर का हर कोना है।। रोटी मिलना बहुत देखो भाई बड़ा वरदान है। मिलती रहे सबको रोटी यही आज अरमान है।। भूख से बड़ी वेदना नहीं है, यह तो समझो। रोटी देने से बड़ी संवेदना नहीं है, यह तो समझो।। परिचय :- प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे जन्म : २५-०९-१९६१ निवासी :...
सावन
दोहा

सावन

डॉ. भगवान सहाय मीना जयपुर, (राजस्थान) ******************** सावन उमड़ी बादली, बरस रही घनघोर। कोयल कजरी गा रही, नाच रहे वन मोर। रिमझिम पड़ी फुहार से, हुई सुनहरी भोर। खुशियों की बरसात में, हलधर करता शोर। तीज त्यौहार बादली, सावन की बरसात। मेघ चमकती बीजुरी, हरित अमावस रात। काली घटा गगन चढ़ी, गरज गरज कर घोर। सतरंगी सा लहरिया, इंद्र धनुष का छोर। मेघ मल्लिका रूपसी, सजती सौ सौ बार। हरी चुनरिया ओढ़कर, धरा करे श्रृंगार। चातक श्यामा झूलते, मदन तरु की शाख। मीठी टेर दादुर की, पपिया प्यारी वाख। मादक यौवन हरितिमा, निर्मल बहता नीर। हुआ सुगंधित मलयगिरि, शीतल मंद समीर। परिचय :- डॉ. भगवान सहाय मीना (वरिष्ठ अध्यापक राजस्थान सरकार) निवासी : बाड़ा पदम पुरा, जयपुर, राजस्थान घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। ...
सर्वश्रेष्ठता
कविता

सर्वश्रेष्ठता

राजेन्द्र लाहिरी पामगढ़ (छत्तीसगढ़) ******************** चल उतर कर देख एक बार सीवर में, या फिर गंदे नाले में, फिर कितने दिन पी पाओगे चाय स्वच्छ प्याले में, लेकर स्वच्छ हाथ, तब सोच पाओगे कितना मुश्किल है बनना, रहना बनकर छोटी जात, बिना शारिरिक श्रम, पाया हुआ मुफ्त का धन, मजे और धनवीर बन कर खुद को कहना सर्वोच्च, कर नहीं पा रहे हो उच्चता का उन्मोच्य, कभी कर के दिखा दो खेतों में पूरा दिन भर परिश्रम, फिर न कहना कि टूट गया तन-मन, छोड़कर मिथ्यात्मक कहानियां सुनाना, कितना कठिन है मड़े से नए जूते बनाना, परलोक ले जाने का तरीका खुलकर बताओ वैज्ञानिकों को, यदि सचमुच में वजूद उन स्थानों का, तो खोज लेंगे वे उन स्थानों को, जैसे ढूंढ ले रहे हैं खरबों मील दूर रहने वाले नायाब ग्रह, वे साबित भी करते हैं और नहीं भरमाते आपकी तरह झूठ को सच कह कह, आओ श्रीमान ...
भोले पंछी
गीत

भोले पंछी

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** भोले पंछी क़ैद किए सब, निर्मम हुआ शिकारी। पश्चिम की चलती आँधी में, पूनम रातें कारी।। गईं काल के मुँह निष्ठाएँ, चुप दर्शक भी सारे। अंतहीन पीड़ा मानव की, घूम रही मन मारे। प्रजातंत्र की बलिहारी है, सोते खद्दरधारी। रोज़ समस्या नई खड़ी है, करता हृदय क्रंदन। उल्टी चली हवाएं सारी, मरता प्यासा मधुवन। पत्थर ही पत्थर राहों में, तपती सड़कें सारी। रही बदलती नित्य नीतियाँ, लुटती है रजधानी। नारों का हर तरफ़ शोर है, करते सब मनमानी।। चौसर के खेलों पर अब भी, लगे दाँव पर नारी। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट पौत्री : निहिरा, नैनिका सम्प्र...
बस दो शब्द
व्यंग्य

बस दो शब्द

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** कहते हैं, शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए। शब्द वो हथियार हैं जो घाव भी करते हैं और मलहम भी लगाते हैं। इन्हें ब्रह्मस्वरूप माना गया है। शायद इसी कारण "दो शब्द" का कॉन्सेप्ट जन्मा। मंचों पर अक्सर देखा जाता है कि वक्ता से "दो शब्द"कहने का अनुरोध किया जाता है। मगर "दो शब्द" की सच्चाई इससे कहीं आगे है। दो शब्द आपको सही कहने में जायें तो आपको कोई भी भाषाधिकारी, वादव्य, वाकपति, वाक्य विशारद वागीश, शब्देश्वर, ब्राह्मणोत्तम, शब्द शिल्पकार, वाक नायक, वागीश्वर, वाग्मी, वाग्विलासी, वाचस्पति, वादेंद्र, वाद वित्त, विदग्ध, साहबे जबा, सुवक्ता, सुवग्नी कहलाने से नहीं रोक सकताl शब्द बड़े हिसाब से खर्च करने चाहिए, इसलिए मौन को मूर्खों का आभूषण बताया गया है। क्योंकि मूर्ख अगर मौन ही रहें तो ठीक है, ...
विरह का सावन
कविता

विरह का सावन

सूर्यपाल नामदेव "चंचल" जयपुर (राजस्थान) ******************** घनघोर घटा और कारी बदरिया सावन बरस ही जाए भीगे बदन मोरा मन भी भीगे मिलन अगन लगी जाए छाए बदरवा न आए सजनवा सूखी अंखियां बहती जाए सावन की झड़ी दिल ऐसे पड़ी याद सताए बस तू नहीं आए। खामोश तनहा बैठी रही तेरा इंतजार आंखों में लिए बारिश की झड़ी मिलन की कशक अब बढ़ा देगी तस्वीर लिए दिल में थी तेरी विरह वेदना दबाने के लिए क्यू आज फिर लगा कि सावन की बूंदे दर्द को जगा देगी बारिश की फुहार मुकम्मल थी अश्क छुपाने के लिए, सैलाब जो बने दरिया का रंज ओ गम ही बहा देगी। बनके हमराज रस्में निभाई थी सारी वफ़ा के लिए, क्यों आज फिर लगा कि तेरी मोहब्बत रुला देगी। रिमझिम झड़ी ही काफी थी हूक उठाने के लिए, छा जाए सावन तो आग जुदाई की ही जला देगी। जज्बातों की तस्वीर जो उकेरी तेरे इश्क के लिए, क्यों आज फिर लगा कि मेरी तन्हाई दबा देगी। परिच...
चूहा दौड़
कविता

चूहा दौड़

नील मणि मवाना रोड (मेरठ) ******************** घर-घर त्रस्त माता-पिता ग्रस्त रिश्ते ध्वस्त सपना त्यागे पल-पल जागे अच्छी परवरिश को सब सुख के त्यागे बच्चे युवा हुए कभी खुश कभी खफा हुए कामनाएं जगीं मोह, अहंकार पंख पसारे भय, भ्रम के मारे कच्चे अनुभवहीन बच्चे विचारों की गहराई क्या जाने माता-पिता से उलझ उनकी सहनशीलता क्षमाशीलता की सीमा लांघें। परिचय :- नील मणि निवासी : राधा गार्डन, मवाना रोड, (मेरठ) घोषणा : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाई...